Special Train: गोरखुपर से बैंगलोर तक चलेगी सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, यात्रियों के लिए लगेगा 20 कोच
देवरिया और बनारस के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

यूपी न्यूज डेस्क। गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने खुशखबरी दी है। यात्रियों की सुविधा हेतु दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा 06529/06530 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु – गोरखपुर – सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु के बीच एक ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलाई जाएगी। यह ट्रेन तीन फेरों में चलाई जाएगी, जिसमें बनारस, औंड़िहार, मऊ, देवरिया सदर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।
देवरिया और बनारस के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा:
06529 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 12, 19 एवं 26 मई, 2025 प्रत्येक सोमवार को सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु से 19.00 बजे प्रस्थान कर तुमकूर से 20.20 बजे, अरसीकेरे से 22.30 बजे, कडूरु से 22.55 बजे, दूसरे दिन दावणगेरे से 00.25 बजे, हावेरि से 01.40 बजे, श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि जं. से 04.05 बजे, धारवाड से 04.30 बजे, बेलगावि से 06.45 बजे, घटप्रभा से 07.37 बजे, मिरज से 10.00 बजे, सांगली से 10.15 बजे, कराड से 11.15 बजे,
सातारा से 13.00 बजे, पुणे से 17.10 बजे, दौंड कॉर्ड लाइन से 18.25 बजे, तीसरे दिन मनमाड जं. से 01.15 बजे, भुसावल से 03.40 बजे, खंडवा से 06.05 बजे, रानी कमलापति से 10.00 बजे, बीना से 12.30 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से 14.50 बजे, उरई से 16.12 बजे, पुखरायाँ से 17.02 बजे, गोविन्दपुरी से 18.45 बजे, प्रयागराज जं. से 22.00 बजे, ज्ञानपुर रोड से 23.48 बजे, चौथे दिन बनारस से 01.15 बजे, वाराणसी जं. से 01.40 बजे, औंड़िहार से 02.15 बजे, मऊ जं. से 03.27 बजे, बेलथरा रोड से 04.10 बजे, भटनी से 04.42 बजे तथा देवरिया सदर से 05.10 बजे छूटकर गोरखपुर 06.40 बजे पहुँचेगी।
ये भी पढ़ें: Railway News: आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर लेट गया बेटा, माँ की ममता ने रोक दी मौत की ट्रेन
यहां देखिए वापसी का टाइम-टेबल
वापसी यात्रा में, 06530 गोरखपुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 16, 23 एवं 30 मई, 2025 प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 17.00 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 18.00 बजे, भटनी से 18.22 बजे, बेलथरा रोड से 19.12 बजे, मऊ जं. से 20.02 बजे, औंड़िहार से 21.07 बजे, वाराणसी से 22.20 बजे, बनारस से 22.45 बजे, दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से 00.20 बजे, प्रयागराज जं. से 01.20 बजे, गोविन्दपुरी से 06.00 बजे, पुखरायाँ से 07.22 बजे, उरई से 08.05 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से 10.10 बजे,
बीना से 13.15 बजे, रानी कमलापति से 16.30 बजे, खंडवा से 20.50 बजे, भुसावल से 23.15 बजे, तीसरे दिन मनमाड जं. से 01.40 बजे, दौंड कॉर्ड लाइन से 06.20 बजे, पुणे से 08.50 बजे, सातारा से 11.30 बजे, कराड से 12.30 बजे, सांगली से 13.30 बजे, मिरज से 16.15 बजे, घटप्रभा से 17.25 बजे, बेलगावि से 19.00 बजे, धारवाड से 21.22 बजे, श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि जं. से 22.50 बजे, हावेरि से 23.55 बजे, चौथे दिन दावणगेरे से 00.55 बजे, कडूरु से 02.27 बजे, अरसीकेरे से 03.40 बजे तथा तुमकूर से 05.15 बजे छूटकर सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु 08.15 बजे पहुँचेगी।
ये भी पढ़ें: मार्केट में सुपर गेमिंग स्पोर्ट प्रोसेसर और 50MP सोनी कैमरा के साथ Launch हुआ OnePlus 11 फ़ोन
यात्रियों के लिए लगेगा 20 कोच
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







