छपरा में रोजगार मेला में 21 बेरोजगारों को ट्रेनी पद पर मिली नौकरी, 14 हजार सैलरी और PF की सुविधा
छपरा। छपरा में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 21 बेरोजगार अभ्यर्थीयों का चयन किया गया। श्रम संसाधन विभाग ,अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार -सह – मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में NTTF बैंगलोर नियोक्ता कंपनी भाग ली।
नियोक्ता कंपनी की ट्रेनी पद के लिए के लिए जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10th 12th डिप्लोमा आईटीआई पास होना जरूरी था l न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष एवं वेतन ₹ 14100 से 14300 हजार मासिक एवं पीएफ ईएसआईसी इत्यादि की सुविधा दी जाएगी। नियोक्ता कंपनी के एचआर मैनेजर शहजाद खान द्वारा कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर 40 अभ्यर्थी शामिल हुए जिसमें 21 लोगों का चयन किया गया। इनका कार्यस्थल बेंगलुरु होगा ।
कंपनी के एचआर मैनेजर द्वारा बताया गया कि 10th एवं 12th पास अभ्यर्थियों को तीन साल के ट्रेनिंग के उपरांत डिप्लोमा सर्टिफिकेट दिया जाएगा एवं आईटीआई पास अभ्यर्थियों को 2 साल के ट्रेनिंग के बाद डिप्लोमा दिया जाएगा। रोजगार एवं मार्गदर्शन शिविर में जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा , अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा जिले में संचालित टूल किट एवं स्टडी कट योजना के लाभार्थियों को टूल किट एवं स्टडी किट के बारे में विस्तार से बताया गया एवं रोजगार एवं मार्गदर्शन शिविर में आए हुए।
सभी अभ्यर्थियों को इन दोनों योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा जिले में चलाए जा रहा है कुशल युवा कार्यक्रम एवं जिला कौशल विशेषज्ञ सुधीर कुमार सिंह द्वारा कौशल विकास के अन्य योजनाओं का विस्तृत जानकारी उपस्थित अभ्यर्थियों को दिया गया।
इस अवसर पर जिला कौशल प्रबंधक बिजेंद्र कुमार, एवं कार्यालय के अन्य कर्मचारी का विशेष सहयोग रहाl
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



