Railway News: छपरा से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदला
ठहराव प्रयागराज छिवकी एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा

छपरा । उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जिवनाथपुर स्टेशन एवं ब्लॉक हट के मध्य तीसरी एवं चौथी रेल लाइन के कमीशनिंग कार्य को लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा ब्लॉक लिया गया है। इस कार्य के कारण दो विशेष ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, साथ ही कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव भी रद्द रहेगा।
मार्केट में सुपर टेक्नोलॉजी से लेस कार बन कर Launch हुई Kia Syros कार, देखे कीमत
मार्ग परिवर्तन –
– छपरा से 27 मई, 2025 को चलने वाली 01030 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के स्थान पर संशोधित परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी सिटी-वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-मानिकपुर के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव जौनपुर एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर नहीं रहेगा तथा प्रयागराज छिवकी के स्थान पर प्रयागराज जं. पर 15 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया जायेगा।
200MP कैमरा सेंसर और सॉलिड Ai फीचर्स का तहलका लेकर मार्केट में सुपर सॉलिड कैमरा लेकर Launch हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra फ़ोन
Indian Railway Name: ये है इंडियन रेलवे का अनोखा स्टेशन, पढ़ने में याद आएगी नानी, 28 अक्षरों से बना है नाम
ठहराव प्रयागराज छिवकी एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 मई, 2025 को चलने वाली 01079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी के स्थान पर संशोधित परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज जं.-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी-वाराणसी सिटी-औंड़िहार के रास्ते चलायी जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव प्रयागराज छिवकी एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा तथा प्रयागराज छिवकी के स्थान पर प्रयागराज जं. पर 15 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया जायेगा।
Rail Museum: ट्रेन की सीटी और इतिहास की गूंज, गोरखपुर रेल म्यूज़ियम बना परिवारिक पर्यटन का हॉटस्पॉट
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



