छपरा में जहरीली शराब पीने से दो लोगो के आंख की रोशनी गई

छपरा। सारण में एक बार फिर जहरीली शराब कांड हुआ है। जहां जहरीली शराब के सेवन से दो लोगों के आंख की रोशनी चली गई है। जिसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक व्यक्ति की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मामला सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र का है।
पीड़ित व्यक्तियों की पहचान मशरख थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी ब्रह्मा गिरी के 52 वर्षीय पुत्र ढोंढा गिरी, अदालत राय के 50 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र राय के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में भर्ती किये जाने के बाद दोनों की स्थिति गंभीर होने लगी जिसे बेहतर ईलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घटना के बारे में जानकरी देते देते हुए पीड़ित ढोंढा गिरी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति के यहाँ शराब पीने के बाद तबियत बिगड़ने लगी। मंगलवार के सुबह शराब पिया था। जिसके बाद तबियत खराब होने लगी।
गुरुवार के सुबह स्थिति गम्भीर हो गई । पहले आंख से दिखना कम हो गया। फ़िर सर में तेज दर्द हो गया। जिसके बाद मशरख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ से चिकित्सको ने ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। लखन पुर के प्याजु राय के यहाँ शराब बिक्री किया जाता है। वही से शराब पिया था।
गौरतलब हो कि मशरख और आसपास के क्षेत्रों दिसंबर 2022 में शराब कांड हुआ था। जिसमे 74 लोगो की मौत हो गई थी हालांकि इसमें प्रशासन द्वारा 34 लोगो के मौत की बात बताई जा रही थी।इस मामले पर प्रशासनिक पदाधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



