छपरा

छपरा शहर के इन इलाकों में कल सुबह 8 से शाम 6 बजे तक नहीं रहेगी बिजली

छपरा। छपरा शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों में गुरूवार की सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आवश्यक जानकारी दी है। जिसमें कहा गया है कि   17 अगस्त  2023 को समय लगभग सुबह 08 बजे से शाम 6 बजे तक सर्किल पावर हाउस के पास से निकलने वाले सभी 11 KV फीडर विद्युत शक्ति उपकेंद्र मरम्मति के कारण बंद रहेंगे।

मेंटेनेंस के कारण प्रभावित होने वाले एरिया थाना चौक,  नगरपालिका चौक,  म्युनिसिपल चौक,  श्री नन्दन पथ,  धर्मनाथ जी मंदिर,  भगवान बाजार थाना रोड,  गुदरी इत्यादि बंद रहेंगे। सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है की सभी उपभोक्ता अपने अपने विधुत संबंधी कार्यों को समय से निपटा लें।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button