बिहारमुजफ्फरपुर

शादी में वीडियोग्राफी करने आए विडिओग्राफर ने दूल्हे की बहन के साथ कर दिया बड़ा कांड

मुजफ्फरपुर में दूल्हे की बहन विडिओग्राफर के साथ भाग गई. मामला तब सामने आई जब शादी के अगले दिन लड़की नहीं मिली और उसके परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदारों से भी बातचीत की गई। हालांकि लापता लड़की का कोई पता नहीं चल सका. बाद में दामाद से परिजन को जानकारी मिली कि उनके गांव का लड़का जो शादी मे वीडियोग्राफर के काम करता था और इस शादी में भी शामिल हुआ था, वह भी गांव से गायब है।

शादी के अगले दिन दुल्हन की बहन गायब हो गई
पूरी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवाराघाट दामोदरपुर इलाके की है जहां शादी का वीडियो बनाने आए विडिओग्राफर ने दूल्हा की बहन के साथ भाग गया. 4 मार्च को दूल्हे की शादी थी और विदाई के दिन दूल्हे की बहन घर पर नहीं दिखी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद लड़की के पिता ने अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी.

क्या लिखा है आवेदन में
थाना में दिए गये आवेदन में कहा है कि 3 मार्च को उनकी पुत्री घर से बाजार के लिए निकली थी और इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पर भी उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली। तब बाद में उनके दामाद ने फोन कर बताया कि उसी के गांव का एक लड़का जो शादी में वीडियोग्राफी करने आया था वह भी गांव से गायब है।

आरोपी के परिवार वाले इस बात से इनकार कर रहे हैं
लड़की के पिता का दावा है कि आरोपी युवक के परिवार वाले इस जानकारी से इनकार कर रहे हैं और गांव वालों का भी दावा है कि कैमरामैन उसी दिन गायब है. कुछ ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कैमरामैन अपनी प्रेमिका के साथ यहां आया था और फिर यहां से चला गया. लापता लड़की के पिता ने मांग की है कि उसकी बेटी को गायब करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पुत्री की बरामदगी करने की गुहार लगायी है।

पुलिस जांच कर रही है
मामले की जानकारी मिलने के बाद अहियापुर थाना की पुलिस जांच मे जुट गई है। घटना के संबंध मे थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया है की घटना की जांच की जा रही है। एक लड़की की गुमशुदगी के संबंध मे मामला दर्ज कराया गया है। थाने मे मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच की जा रही है।

advertisement

Author Profile

Himanshu Yadav

Related Articles

Back to top button