अब मैट्रो के तर्ज पर रेल यात्रियों का बनाया जायेगा स्मार्ट कार्ड, कैशलेस यात्रा कर सकेंगे यात्री

छपरा। डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए सोनपुर रेल मंडल ने “रहो स्मार्ट, बनाओ स्मार्ट कार्ड” अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को कैशलेस और तेज़ टिकटिंग के लिए प्रोत्साहित करना है। अभियान की शुरुआत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने की, जिन्होंने मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद को प्रतीकात्मक रूप से एटीवीएम स्मार्ट कार्ड भेंट किया। इस पहल से अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी। सोनपुर मंडल एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को हर यात्री तक पहुँचाने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है, जिससे महिलाएं, विद्यार्थी, व्यापारी और कर्मचारी सभी लाभान्वित हो सकें।
इस अभियान के तहत टीटीई, बुकिंग काउंटर कर्मचारी और वाणिज्य निरीक्षक यात्रियों को स्मार्ट कार्ड की सुविधा और उसके फायदों के बारे में जागरूक करेंगे। यह कार्ड यात्रियों को न केवल समय बचाने में मदद करेगा, बल्कि डिजिटल लेन-देन को भी बढ़ावा देगा।
डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देने में सोनपुर मंडल अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुजफ्फरपुर स्टेशन ने इस दिशा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वहां एटीवीएम के जरिए 8.99 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पूर्व मध्य रेलवे के किसी भी स्टेशन में सबसे अधिक है।”रहो स्मार्ट, बनाओ स्मार्ट कार्ड” अभियान सोनपुर रेल मंडल की एक सार्थक पहल है।
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना



