Train Update: छपरा से सूरत तक चलने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का थावे जंक्शन तक हुआ विस्तार
रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
छपरा। रेलवे बोर्ड ने ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19045/19046) के विस्तार को मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन छपरा जंक्शन से आगे थावे जंक्शन तक चलेगी। इस फैसले से गोपालगंज, मशरख व थावे के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जो लंबे समय से इस रूट पर सीधे ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे।
विस्तारित रूट और समय सारणी
गाड़ी संख्या 19045: सूरत – थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस
- सूरत से प्रस्थान: सुबह 10:10 बजे
- छपरा जंक्शन आगमन: अगले दिन शाम 18:10 बजे
- छपरा से प्रस्थान: शाम 18:25 बजे
- स्टॉपेज: मशरख व गोपालगंज
- थावे जंक्शन आगमन: रात 21:00 बजे
गाड़ी संख्या 19046: थावे – सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस
- थावे से प्रस्थान: सुबह 05:50 बजे
- स्टॉपेज: गोपालगंज व मशरख
- छपरा जंक्शन आगमन: सुबह 08:40 बजे
- छपरा से प्रस्थान: सुबह 09:00 बजे
- सूरत आगमन: अगले दिन शाम 16:05 बजे
रेलवे बोर्ड द्वारा इस विस्तार की स्वीकृति दे दी गई है, हालांकि थावे स्टेशन से नियमित परिचालन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। रेलवे द्वारा आवश्यक तकनीकी तैयारियों के बाद ट्रेनों का विस्तारिक परिचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
क्षेत्रीय लाभ
ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के विस्तार से गोपालगंज, थावे, मशरख व आसपास के यात्रियों को सूरत, जलगांव, भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज व बनारस जैसी प्रमुख जगहों तक सीधी रेल सेवा मिलेगी। यह न केवल प्रवासी कामगारों बल्कि छात्रों व व्यापारियों के लिए भी बेहद सुविधाजनक होगा।
जनप्रतिनिधियों की मांग पर रेलवे की पहल
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने स्थानीय सांसदों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए इस विस्तार की सिफारिश की थी। रेलवे बोर्ड ने इसे स्वीकार कर क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



