Jan Aushadhi kendra: छपरा जंक्शन पर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, अब मिलेगी सस्ती दवाईयां
शुरू हुआ प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र

छपरा। छपरा जंक्शन से गुजरने वाले यात्रियों को अब दवाइयों के लिए बाजार की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। रेलवे स्टेशन परिसर में ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की शुरुआत हो गई है, जहां आधे से भी कम दाम पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां आसानी से मिलेंगी।
अब तक स्टेशन परिसर में कोई दवा दुकान मौजूद नहीं थी। छोटी-मोटी बीमारी या आकस्मिक स्थिति में यात्रियों को बाजार जाना पड़ता था। लेकिन अब इस केंद्र पर सभी जरूरी और सामान्य उपयोग की दवाइयां बाजार मूल्य से आधे या उससे भी कम दाम पर उपलब्ध होंगी। साथ ही दवाओं की गुणवत्ता की जांच भी सुनिश्चित की जाएगी।
यात्रियों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ
इस सुविधा से यात्रियों के साथ-साथ आस-पास के स्थानीय लोगों को भी काफी फायदा होगा। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों ने रेलवे प्रशासन और सरकार की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि छपरा जंक्शन पर शुरू की गई यह पहल एक मॉडल है। जल्द ही अन्य छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर भी इस तरह के जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में अहम कदम
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने बताया कि केंद्र का मकसद आमजन को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना है। सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठाएं और महंगी दवाओं का बोझ कम हो। छपरा जंक्शन से हुई इस शुरुआत के बाद उम्मीद है कि सारण और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर भी जल्द ही ऐसे औषधि केंद्र खुलेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 24, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने दुष्कर्म कांड के फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- September 24, 2026करियर – शिक्षाBihar University: पटना में माता सीता महिला विश्वविद्यालय और बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की होगी स्थापना
- September 24, 2026क्राइमChhapra Court News: दहेज के लिए पत्नी को जलाने वाले पति को छपरा कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण



