पंचायत प्रतिनिधियों के अनुशंसा पर यदुवंशी राय मल्टी स्पेसलिटी मोरियल अस्पताल में मिलेगा 50 प्रतिशत छूट

जेपी सीनानियों का होगा अब मुफ्त इलाज: डा हिमांशु
छपरा। शहर के म्युनिसिपल चौक स्थित यदुवंशी राय मल्टी स्पेसलिटी मेमोरियल अस्पताल के द्वारा गरीब और असहाय मरीजों के लिए विशेष पहल की गयी है। पंचायत प्रतिनिधियों के अनुशंसा पर यहाँ इलाज में कुल राशि में से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस बात की जानकारी देते हुए यदुवंशी राय मल्टी स्पेसलिटी मेमोरियल अस्पताल के वरीय चिकित्सक डा हिमांशु कुमार ने बताया कि जिले के किसी कोने से हों उनका इलाज बहुत ही कम खर्च में हमारे अस्पताल में किया जायेगा।

उन्होंने ने जिले के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को कहा है कि आपके पंचायत का कोई भी बीमार व्यक्ति हमारे यहां भर्ती होकर इलाज करा रहे है और वो आर्थिक रूप से कमज़ोर है तो आप अपने लेटर हेड से पत्र द्वारा हमे सूचित कर सकते है अथवा आप इसकी सूचना व्हाट्सएप द्वारा दिए हुए मोबाईल नंबर 7320898260, 8709344025 पर दे सकते है। आपकी अनुशंसा के आलोक में मरीज के भर्ती चार्ज के बिल के टोटल का पचास परसेंट माफ कर दिया जाएगा।

यानी टोटल बिल अगर पचास हजार है तो पच्चीस हजार माफ कर दिया जाएगा और जेपी सीनानियों का भी मुफ्त में इलाज किया जाएगा। वो किसी भी परेशानी में हमे संपर्क कर सकते है। आपको बता दे कि इसके पूर्व में भी कई ऐसे लोगों का सारण आईसीयू एवं कार्डियक सेंटर में नि:शुल्क इलाज डा हिमांशु कुमार द्वारा किया गया है। जो व्यक्ति का कोई सहारा नहीं था और वो बीमार था।

Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



