मात्र ₹12,499 में लॉन्च हुआ Infinix Smart 20; 5200mAh बैटरी और IP64 रेटिंग से है लैस
120Hz डिस्प्ले और धाकड़ AI फीचर्स के साथ आया Infinix Smart 20

इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को आकर्षक डिजाइन, बड़े डिस्प्ले, एडवांस AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Ultra Link फीचर है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल नेटवर्क के भी एक सीमित दूरी तक कॉलिंग और मैसेजिंग का आनंद ले सकेंगे।
Infinix Smart 20 Display Specs
Infinix Smart 20 में 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। बेहतर यूजर एक्सपीरियंस के लिए स्क्रीन में Always-On Display और Dynamic Bar जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इस डिस्प्ले को गीले और तैलीय हाथों (Wet and Greasy Hands) से भी आसानी से चलाया जा सकता है।
Infinix Smart 20 Processor & Software
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Helio G81 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो माली-G52 GPU और 4GB LPDDR4X रैम के साथ आता है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर रन करता है। इसमें Folax वॉयस असिस्टेंट पर आधारित कई धांसू AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें AI Writing और AI Studio, AI Eraser और AI Wallpaper Generator, एडवांस डॉक्यूमेंट स्कैनिंग शामिल हैं।
Infinix Smart 20 Camera
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Infinix Smart 20 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बजट फोन होने के बावजूद इसके कैमरा में Super Night Mode, Portrait Mode, Dual Video, Vlog Mode और AI Camera जैसे कई मोड्स मिलते हैं।
Infinix Smart 20 Battery
पावर बैकअप की बात करें तो फोन में 5,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है। कुल मिलाकर, बजट सेगमेंट में यह फोन AI टूल्स के साथ एक मजबूत विकल्प है।
Infinix Smart 20 Price & Color
Infinix Smart 20 को दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। वहीं, इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस, टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइक ऑरेन्ज जैसे शानदार कलर ऑप्शंस में आएगा।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



