छपरा में 100 वर्ष पुराने संकट मोचन बालाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन

छपरा। छपरा जंक्शन के मुख्य द्वार पर स्थित लगभग 100 वर्ष पुराने संकट मोचन बालाजी मंदिर में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब विधि-विधान के साथ हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। जीर्णोद्धार के बाद भव्य रूप में सजे इस मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए लोकार्पित किया गया।
इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और जय श्री राम के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वैदिक रीति-रिवाजों के साथ आचार्य मुरारी पाठक की अगुवाई में संपन्न यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम बन गया।
कहा जाता है, यज्ञ के पूर्ण होने पर वर्षा होना अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है—यहाँ तो न केवल इंद्र देव ने वर्षा कर आशीर्वाद दिया, बल्कि पवन देव ने भी आनंद वर्षा के साथ अपनी कृपा बरसाई, जिससे श्रद्धालुओं में अपार हर्ष व्याप्त हो गया।
इस आयोजन की भव्यता तब और बढ़ गई जब कई विशिष्ट अतिथियों ने मंदिर पहुँचकर दर्शन लाभ लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इनमें पूर्व मंत्री व मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, छपरा विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक डी.के. शर्मा, दिल्ली पुलिस के उपाधीक्षक सर्वजीत सिंह, पूर्व मेयर राखी गुप्ता, तथा डॉ. कुमार विनय, डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. अमरेश कुमार जैसी कई प्रमुख हस्तियाँ शामिल थीं।
यह आयोजन न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक बना, बल्कि छपरा की आस्था और एकजुटता का भी जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। संकट मोचन बालाजी महाराज के चरणों में समर्पित यह मंदिर अब श्रद्धालुओं की नई आस्था का केंद्र बनने को तैयार है।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा



