सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सारण रिविलगंज ।बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा हुई। सरस्वती जी की पूजा-अर्चना कर बच्चों ने अक्षर ज्ञान की शुरुआत की। रविवार को रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नायकाटोला गाँव में सरस्वती पूजा के उपलक्ष्य में भव्य सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता का आयोजन नायकाटोला गाँव छात्र पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया।
मालूम हो कि इस प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय स्तर पर बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से किया गया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे छात्र छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वाधिक प्रश्नों के उत्तर देकर अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले किशन श्रीवास्तव तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रोहित कुमार राय वहीं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले नीरज कुमार समेत टॉप-10 में शामिल सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता सदस्य शिक्षक तरुण कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के आभाव को देखते हुए छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में शसक्त बनाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन हमारे गाँव में किया जाता है।
वहीं इस प्रतियोगिता में पहुंचे रिविलगंज के समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना ने इस प्रतियोगिता के आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन कर स्थानीय स्तर पर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत बनाने में समिति के सदस्यों का काफी योगदान है। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से उपस्थित धर्मेंद्र सिंह समाजसेवी, नगर पंचायत के उप-मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशाल भास्कर, पार्षद प्रतिनिधि मनोज चौधरी, आसिफ खान, शिक्षक समीम सर, अजय कुमार, तरुण कुमार, विक्की कुमार यादव, मुकेश कुमार, अमित कुमार, कल्याण कुमार, मनीष कुमार समेत छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



