अब छपरा से कोलकाता जाना हुआ आसान, बलिया से छपरा के रास्ते चल रही है बस

छपरा। अब छपरा से कोलकाता की यात्रा सुगम और आसान होने वाली है। अगर आप कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे हैं और ट्रेनों में सीट नहीं मिल रहा है तो चिंता की बात नहीं है। अब छपरा के रास्ते कोलकाता के लिए भी बस से यात्रा कर सकते हैं। यूपी के बलिया सीधे कोलकाता तक के लिए छपरा के रास्ते बस सुविधा की शुरुआत की गई है। बस सेवा की शुरुआत हो जाने से अब लोगों को कोलकाता की यात्रा करने में काफी सहूलियत हो रही है। जय मां गौरी बस सेवा के द्वारा बलिया से कोलकाता तक के लिए डेली सर्विस शुरू की गई है। यह बस बलिया से 1:00 बजे खुलकर बैरिया- माझी रिविलगंज होते हुए 4:00 बजे छपरा पहुंचेगी। छपरा से गरखा भेल्दी, सोनहो परसा, सीतलपुर हाजीपुर पटना के रास्ते कोलकाता तक की यात्रा पूरी करेगी। यह बस कोलकाता के बालू घाट बस स्टैंड तक जाएगी। प्रतिदिन बस सेवा मिलेगी। बस में स्लीपर सीट का किराया ₹900 तथा चेयर सीट का किराया ₹800 निर्धारित किया गया है।
व्यापारियों को होगी काफी सहूलियत :
बलिया से कोलकाता तक डेली बस सर्विस शुरू होने से सारण जिले के साथ-साथ पूरे बिहार के व्यापारियों को फायदा मिलने वाला है। कोलकाता से रेडीमेड सामानों का पार्सल आता है। छपरा के कारोबारी भी इस बस के माध्यम से समान लोड करवा कर मंगवा सकते हैं। इसके लिए 80832 30757 इस नंबर पर संपर्क कर सकते है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 10, 2026Crime News Saran: सारण में बाइक चोरी के संगठित नेटवर्क का खुलासा, पुलिस ने 5 चोरों को दबोचा
करियर – शिक्षाJune 10, 2026NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा पर अभेद सुरक्षा कवच, एयरफोर्स पहुंचाएगी प्रश्नपत्र
बिहारJune 10, 2026गंगा की लहरों पर सैर का नया रोमांच, पटना को मिली ‘गंगा विहार क्रूज’ की सौगात
छपराJune 10, 2026नदियों के सहारे बदलेगी छपरा की तस्वीर, रिवरफ्रंट और स्वच्छता की बड़ी योजना तैयार







