
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज नगर पंचायत के दालदली बाजार मोहल्ला निवासी ज्योति सिंह राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपना नाम रोशन करेंगी।गोवा में आयोजित होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेलों में ज्योति सिंह का चयन लागोरी खेल के लिए हुआ है। लागोरी भारतीय संस्कृति का प्राचीन खेल है, जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है।
पांच से छह नवंबर को कैंपल स्पोर्ट्स विलेज के कैम्पल ओपन ग्राउंड में लागोरी प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।इस संबंध में ज्योति सिंह ने बताया कि गोवा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेल में पहली बार शामिल लागोरी खेल के लिए बिहार टीम का चयन किया गया।
उसमें बिहार की महिला टीम में सारण जिले से सिर्फ ज्योति सिंह का ही चयन किया गया है। बिहार टीम के सभी खिलाड़ी अभी से तीन माह पहले तक किसी ना किसी दूसरे खेल से जुड़े थे।
कोई कबड्डी, कोई फुटबाल तो क्रिकेट से जुड़ा था। इसमें से कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार किसी खेल से जुड़े हैं। पहली बार में ही खिलाड़ियों ने नेशनल तक का सफर तय कर लिया है।
सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए खेलों को बढ़ावा देकर खिलाड़ियों का प्रोत्साहित किया गया है और इससे भारत के पारंपरिक खेलों को दुनिया के सामने लाने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।लागोरी खेल भारत का पारंपरिक खेल है। इसे 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में शामिल किया गया है। लागोरी खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है, जिसमें सात पत्थर की लागोरी बनाई जाती है।
टीम का मकसद होता है कि उस लागोरी को गेंद से गिराया जाए, जिस टीम ने लागोरी को गिराया, उसी टीम को उसे वापस बनाना होता है।
वहीं, विरोधी टीम का मकसद गेंद मारकर टीम के खिलाड़ियों को आउट करना होता है। अगर खिलाड़ी सारे पत्थर एक के ऊपर एक लगा देते हैं तो टीम जीत जाती है। इसे अक्सर स्कूलों में बच्चे खेलते हैं, इसे पिट्टो या पिड्डू भी कहा जाता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



