
छपरा क्राइम डेस्क। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देशन में जिले भर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान ने बीते 24 घंटे में बड़ा असर दिखाया। 31 मई 2025 को संचालित इस व्यापक कार्रवाई के दौरान कुल 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 492 मामलों में वारंट, सम्मन, इश्तेहार और कुर्की का निष्पादन हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में:
- शराब कारोबार में संलिप्त – 7
- शराब सेवन – 15
- वारंट से संबंधित – 13
- हत्या के प्रयास में शामिल – 7
- आर्म्स एक्ट – 4
- अन्य अपराध – 4
Chhapra News: सारण में 22 शराब माफियाओं और अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, पुलिस ने तैयार की सूची |
बरामदगी में भी बड़ी सफलता
पुलिस ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की, जिसमें शामिल हैं:
- देशी शराब – 51.40 लीटर
- विदेशी शराब – 127.03 लीटर
- देशी कट्टा – 2, जिन्दा कारतूस – 2, चाकू – 1
- नकद राशि – ₹9,63,890
- चार पहिया वाहन – 1 कार, दो पहिया वाहन – 1 मोटरसाइकिल
- अन्य सामान – चप्पल (1 जोड़ा), चश्मा 1
492 विधिक प्रक्रियाओं का निष्पादन
अभियान के दौरान निष्पादित किए गए मामलों में:
- वारंट – 276
- सम्मन – 180
- इश्तेहार – 31
- कुर्की – 5
यातायात नियम उल्लंघन पर भी कार्रवाई
अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात जागरूकता को लेकर की गई कार्रवाई में 151 वाहनों से कुल ₹3,25,500 का जुर्माना वसूला गया।
शराब माफिया और अपराधियों पर होगी सख्त नजर
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान निरंतर जारी रहेंगे। खासकर शराब के अवैध निर्माण, बिक्री, भंडारण और परिवहन पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह







