Amrit Bharat Station Yojana: मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है थावे जंक्शन, यात्रियों मिलेगी हाईटेक सुविधाएं
वाराणसी मंडल के डीआरएम ने किया निरीक्षण

गोपालगंज। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनीत कुमार श्रीवास्तव ने थावे जंक्शन का दौरा कर अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने स्टेशन के तकनीकी पहलुओं से लेकर यात्री सुविधाओं तक विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन का पैनल रूम, रिले रूम, आईपीएस रूम, पॉइंट्स क्रॉसिंग, चाभी हस्तांतरण व्यवस्था, अनुरक्षण पंजिका तथा निरस्तीकरण काउंटर व रजिस्टर का अवलोकन किया और सभी कार्य संरक्षा मानकों के अनुरूप संपन्न करने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें: छपरा में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस 19.72 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया बस स्टैंड
यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण
अमृत भारत योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए डीआरएम श्री श्रीवास्तव ने वीआईपी रूम, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म विस्तारीकरण, फुट ओवर ब्रिज, पीपी शेल्टर, आरसीसी बेंच, वाटर बूथ, डस्टबिन, पंखे एवं लाइटिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता की सराहना की, साथ ही यात्रियों की संख्या के अनुरूप अतिरिक्त यात्री शेड और बेंच लगाने का निर्देश दिया।
स्वच्छता और सौंदर्यकरण पर विशेष जोर
डीआरएम ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन और सौंदर्यकरण को लेकर सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन भवन की दीवारों पर लगे अनावश्यक पोस्टरों को हटाकर नई पेंटिंग कराने, शौचालय पर बड़ा नाम पट्ट लगाने और जप्त गाड़ियों को प्लेटफॉर्म से हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने टिकट काउंटर पर मौजूद दो ATVM को चालू करने और उनके ऊपर सूचना बोर्ड लगाने का भी आदेश दिया।
ये भी पढ़ें: 5 अतरंगी कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में New मोडल के साथ मार्केट में Launch हुई Royal Enfield Bullet 350 बाइक
तकनीकी सुधारों को मिली प्राथमिकता
प्लेटफॉर्म की सभी ओपन वायरिंग को कवर करने के निर्देश भी दिए गए ताकि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन हो। डीआरएम ने पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया और पार्किंग शुल्क की जानकारी ली।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) श्री कौशलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री राकेश रंजन, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रमेश पांडेय सहित रेलवे के कई वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
डीआरएम श्री श्रीवास्तव ने कहा कि थावे जंक्शन को एक आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और स्टेशन का स्वरूप आधुनिक बनाया जा सके। उन्होंने सभी कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा में किसान का बेटा ने रचा इतिहास, डिप्टी जेलर से बने नायब तहसीलदार
क्राइमApril 12, 2026सारण पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे 4 अपराधियों को दबोचा, 41 जिंदा कारतूस बरामद
क्राइमApril 12, 2026जेडीयू MLA पप्पू पांडेय और उनके भाई पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से वारंट जारी
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने



