
छपरा। सारण पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग के तहत अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। नयागांव थाना क्षेत्र में दर्ज लूट एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले के वांछित आरोपी मोनू कुमार उर्फ मोनू सैनी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उसके विरुद्ध सारण जिले के विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध के प्रमुख शीर्षों से जुड़े वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नयागांव थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लूट एवं आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी मौजूद है।
सूचना के आधार पर नयागांव थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी मोनू कुमार उर्फ मोनू सैनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नखास चौक निवासी सुनील भगत के पुत्र मोनू कुमार उर्फ मोनू सैनी के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नयागांव थाना कांड संख्या 187/24 में अप्राथमिकी अभियुक्त है। यह मामला 24 सितंबर 2024 को दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4)/111 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार मोनू कुमार उर्फ मोनू सैनी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
1. नयागांव थाना कांड संख्या-188/24 दिनांक 24 सितंबर 2024 को दर्ज इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111/310(4)/310(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत मामला दर्ज है।
2. सोनपुर थाना कांड संख्या-783/25 दिनांक 29 मई 2025 को दर्ज इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111/304(4) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी की अन्य आपराधिक मामलों में किसी प्रकार की संलिप्तता रही है या नहीं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड
- September 9, 2026क्राइमछपरा शहर के VIP गली के होटल में पुलिस की छापेमारी, 5 युवक और 5 युवती हिरासत में; प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में
- September 9, 2026क़ृषिवैज्ञानिक खेती से सारण के किसान ललित नारायण ने रचा नया कृषि मॉडल, पानी की हर बूंद और जमीन के हर हिस्से का उपयोग
- September 9, 2026छपरासारण के रिविलगंज में शौच करने गये व्यक्ति की नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी



