भारत में लॉन्च हुई Tata Sierra EV, मिलेंगी 665 किलोमीटर की रेंज और लाइफटाइम बैटरी वारंटी!
₹18.79 लाख की शुरुआती कीमत पर आई नई Tata Sierra EV

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में जिस कार का बेसब्री से इंतजार हो रहा था, आखिरकार टाटा मोटर्स ने आज उससे पर्दा उठा दिया है। आइकॉनिक एसयूवी ‘सिएरा’ ने अब पूरी तरह से नए और हाई-टेक इलेक्ट्रिक अवतार में एंट्री ले ली है। टाटा ने अपनी सातवीं इलेक्ट्रिक कार के रूप में Tata Sierra EV को लॉन्च कर दिया है। इस कार में ADAS Level 2 के एडवांस फीचर्स, 6 एयरबैग्स और 540-डिग्री व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिलते है।
Tata Sierra EV कीमत
Tata Sierra EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹18.79 लाख रखी गई है, जो कि टॉप वेरिएंट के लिए ₹24.79 लाख तक जाती है। इसके ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन के लिए ₹1.2 लाख अतिरिक्त देने होंगे। कार की बुकिंग शुरू हो गई है और 15 जुलाई से इसकी डिलीवरी मिलने लगेगी।
Tata Sierra EV बैटरी पैक और रेंज
कंपनी के नए acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनी Sierra EV में दो एडवांस लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) हाई वोल्टेज बैटरी ऑप्शंस मिलते हैं:
75 kWh बैटरी पैक: इस बड़े बैटरी पैक के साथ गाड़ी 665 किमी की क्लेम्ड रेंज देती है। इसमें ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं, जहाँ रियर मोटर 175 kW और फ्रंट मोटर 103 kW की पावर जेनरेट करती है। यह कार महज 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
63 kWh बैटरी पैक: इस वेरिएंट में सिंगल चार्ज पर 565 किमी की क्लेम्ड रेंज मिलती है। खास बात यह है कि यह कार मात्र 15 मिनट चार्ज होकर 263 किलोमीटर तक चलने के लिए तैयार हो जाती है। इसमें V2V और V2L चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Tata Sierra EV फ्यूचरिस्टिक फीचर्स
टाटा ने इस गाड़ी में कई ऐसे कमाल के फीचर्स दिए हैं जो अब तक सिर्फ बेहद महंगी लग्जरी कारों में ही मिलते थे:
Summon Mode & E-Valet: इस फीचर की मदद से कार पार्किंग लॉट से खुद-ब-खुद बाहर निकलकर आपके पास आ सकती है और ऑटोमैटिक तरीके से पार्क भी हो सकती है।
हाइपर हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD): विंडशील्ड पर ही ड्राइविंग की सारी जरूरी जानकारी देने के लिए इसमें Standard, Immersive, Personal और Snow जैसे 4 मोड्स मिलते हैं।
सिनेमैटिक एंटरटेनमेंट: Apple CarPlay के जरिए Dolby Atmos सपोर्ट और JBL Black स्पीकर्स के साथ यह देश की पहली ऐसी कार बन गई है जो यह तकनीक दे रही है।
Tata Sierra EV सेफ्टी और लाइफटाइम बैटरी वारंटी
सेफ्टी के लिए इस कार में ADAS Level 2 के एडवांस फीचर्स, 6 एयरबैग्स और 540-डिग्री व्यू कैमरा दिया गया है। इसके अलावा केबिन को आलीशान बनाने के लिए इसमें सेगमेंट का सबसे बड़ा सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर और 622 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इलेक्ट्रिक कार खरीदारों की सबसे बड़ी चिंता को दूर करते हुए टाटा इस पर लाइफटाइम बैटरी वारंटी दे रही है। यह कार कुल 7 बेहतरीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



