पिता चलाते है दवा दुकान , बेटी बनी SDM, यूपी पीसीएस में पाई 16वीं रैंक

सक्सेस स्टोरी डेस्क: पिता एक साधारण सा मेडिकल स्टोर चलाते हैं लेकिन बेटी ने यूपी पीसीएस परीक्षा 2023 में 16वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनने का सपना पूरा कर लिया है. आज पूरा गांव बिटिया की सफलता पर इतरा रहा है. इस मौके पर बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित गुथिया गांव में कुंवर विजयंत सिंह के घर पर लोगों का बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. हो भी क्यों न, उनकी छोटी बेटी सुनिष्ठा सिंह ने एसडीएम बनने का सपना पूरा कर पूरे गांव में का नाम जो रोशन कर दिया है.
दरअसल कुंवर विजयंत सिंह एक मेडिसन का बिजनेस करते हैं और गांव से नजदीक कैसरगंज बाजार अपने मेडिकल स्टोर से परिवार का भरण पोषण करते हैं. उनके तीन बच्चों में बड़ी बेटी सौम्या सिंह टीचर हैं जबकि छोटा बेटा उत्कर्ष सिंह परास्नातक की पढ़ाई पूरी कर रहा है. अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पीसीएस परीक्षा परिणाम ने उनकी खुशियों को चार चांद लगा दिया.
यूपी पीसीएस एग्जाम में छोटी बेटी सुनिष्ठा सिंह ने 16वीं रैंक हासिल कर एसडीएम बनने का सफर पूरा कर लिया है. सुनिष्ठा के पिता विजयंत सिंह बताते हैं कि उन्होंने अपने सभी बच्चों की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसका परिणाम बेटी की सफलता के रूप में सभी के सामने है.
सुनिष्ठा ने हाई स्कूल वा इंटरमीडिएट की पढ़ाई बहराइच शहर के हिंदी मीडियम के स्कूल बाल शिक्षा निकेतन से और स्नातक की पढ़ाई लखनऊ के क्रिश्चियन कालेज से पूरी की है. सुनिष्ठा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. उनका सपना सिविल सर्विस में जाने का था, जो अब एसडीएम बनकर पूरा हो गया है. उन्होंने बताया कि वो इस जिले के नामचीन राजनीतिक ठाकुर हुकुम सिंह के गांव से ताल्लुक रखते हैं जिन्होंने इस बेहद पिछड़े जिले में शिक्षा की अलख जगाई थी. उन्ंही के नाम पर बहराइच में ठाकुर हुकुम सिंह किसान डिग्री कॉलेज भी है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



