छपरा के रास्ते सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेगी गरीब रथ स्पेशल ट्रेन

छपरा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल- सहरसा के बीच गरीबरथ ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी (05577/05578) के परिचालन की घोषणा की गई है। यह ट्रेन कुल 25 फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को समर सीज़न में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ट्रेन संख्या 05577 – सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल:
यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 11 अप्रैल से 14 मई 2025 तक हर सप्ताह सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी (गुरुवार और शनिवार छोड़कर)।
प्रस्थान समय: सहरसा से शाम 8:00 बजे
प्रमुख ठहराव:
गढ़ बरुआरी, सुपौल, सरायगढ़, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, औंड़िहार, वाराणसी जं., शाहगंज, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ (उ.रे.), बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद।
गंतव्य: तीसरे दिन रात 12:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल आगमन।
ट्रेन संख्या 05578 – आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा:
वापसी दिशा में यह ट्रेन 13 अप्रैल से 16 मई 2025 तक हर सप्ताह मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी (शनिवार और सोमवार छोड़कर)।
प्रस्थान समय: आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 5:15 बजे
गंतव्य: अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा आगमन।
प्रमुख ठहराव:
गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (उ.रे.), बाराबंकी, अयोध्या कैंट, शाहगंज, वाराणसी जं., औंड़िहार, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, झंझारपुर, घोघरडीहा, निर्मली, सरायगढ़, सुपौल, गढ़ बरुआरी।
कोच संरचना:
इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिसमें 16 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3 Tier) कोच एवं 2 जनरेटर सह लगेज यान शामिल होंगे।
रेलवे द्वारा इस सुविधा से यात्रियों को दिल्ली एवं उत्तर भारत की ओर यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है, विशेषकर उन यात्रियों के लिए जो गर्मी की छुट्टियों में यात्रा की योजना बना रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



