सारण में बाइक अपराधियों ने युवक को मारी गोली, जख्मी हाल में निजी अस्पताल में भर्ती

छपरा। जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के कटेया गांव में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दिया है। गोली युवक के पेट में लगी है। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से उसे एकमा के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती किया है। घटना शुक्रवार की रात करीब नौ बजे के आस पास की बतायी गयी है। जख्मी युवक कटेया गांव का पिंटू कुमार यादव(28) पिता राजेंद्र यादव बताया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की शुक्रवार की रात दो बाइक पर सवार चार युवक पिंटू के घर के बाहर पहुंचे व उसे आवाज दे कर बुलाया। पिंटू घर से बाहर निकल कर बाइक सवार युवकों के पास पहुंचा ही था की उसे गोली मार दी गयी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से आसानी से भाग निकले। अपराधियों ने घटना के समय अपनी बाइक को स्टार्ट ही रखा था व दोनों बाइक सवार अलग अलग दिशाओं में भागे। ग्रामीणों ने जनता बाजार थाना की पुलिस को सूचना दिया तब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व स्थिति का जायजा लिया। लोगों की माने तो प्रारंभिक जांच में घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस युवक के फर्द बयान का इंतजार कर रही है।
एक माह पहले युवक की शादी हुई है
गोली बारी की घटना में जख्मी पिंटू कुमार यादव की शादी बीते मई माह में बीस तारीख को हुई है। वह बाहर के प्रदेश में काम करता है व चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। शादी के बाद से वह घर पर ही रह रहा है व दोस्तों संग खुशियां मना छुट्टियां बीता रहा। घटना के दिन भी वह बाजार से चिकेन खरीद कर लाया था। घटना के बाद गांव में लोग दहशत में है। लोगों को यह समझ नहीं आ रहा की इतनी घनी बस्ती में अपराधी घटना को अंजाम दे कैसे भाग निकले। परिजनों की माने तो पिंटू सरल व मिलनसार स्वभाव का है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



