Chhapra News: छपरा में बनेगा आधुनिक मछली बाजार, ताज़ा मछलियों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा
रिवीलगंज व गुदरी में मिलेंगी नई दुकानें

छपरा | मछली प्रेमियों और कारोबारियों के लिए छपरा से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब जिले में जल्द ही एक अत्याधुनिक मछली बाजार की स्थापना की जा रही है, जहाँ हर प्रकार की ताज़ी मछलियाँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। नगर निगम क्षेत्र के गुदरी बाजार और रिवीलगंज नगर पंचायत में इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और निर्माण कार्य जून के तीसरे सप्ताह से शुरू होने वाला है।
गुदरी में छः, रिवीलगंज में बनेंगी 10 दुकानें
छपरा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गुदरी बाजार में छह आधुनिक मछली दुकानें और रिवीलगंज में दस दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इन दुकानों में बिजली, शौचालय, शुद्ध पेयजल, वेंटिलेशन जैसी सभी सुविधाएं होंगी। गुदरी बाजार में करीब 750 वर्ग फीट में और रिवीलगंज में 1350 वर्ग फीट में यह निर्माण कार्य होगा।
Rail Museum: ट्रेन की सीटी और इतिहास की गूंज, गोरखपुर रेल म्यूज़ियम बना परिवारिक पर्यटन का हॉटस्पॉट
✅ व्यवस्थित बाजार से होंगे ये फायदे:
- मछलियों की बिक्री अब एक ही छत के नीचे, साफ-सुथरे माहौल में होगी।
- उपभोक्ताओं को ताज़ा मछलियों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
- बाजार में आइसिंग टैंक, ड्रेन, और 72 घंटे तक मछली संरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध होगी।
- महिला विक्रेताओं को भी मिलेगी अलग से दुकानें।
मार्केट में सुपर टेक्नोलॉजी से लेस कार बन कर Launch हुई Kia Syros कार, देखे कीमत
🗣️ क्या कहते हैं अधिकारी?
प्रदीप कुमार, जिला मछली पालन पदाधिकारी ने बताया, “यह योजना मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के सहयोग से लागू की जा रही है, जिससे मछली व्यापारियों को उचित सुविधा और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण मछली उपलब्ध हो सकेगी।”
Train में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, रेलवे का दिल्ली से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन का तोहफा
छपरा जिले के मछली व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस पहल से न सिर्फ स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य व स्वच्छता की दृष्टि से भी यह एक सराहनीय कार्य होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 27, 2026क्राइमWithdraws NEET Protest FIR: बिहार सरकार वापस लेगी NEET आंदोलन की सभी FIR, गिरफ्तारों की होगी रिहाई
- July 27, 2026छपराChhapra NEET Protest Violence: छपरा में हुई उपद्रव मामले में 186 नामजद समेत 2500 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज, 56 आरोपी भेजे गए जेल
- July 26, 2026Railway UpdateRajdhani Express FSL Investigation: छपरा में राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश मामले में FSL की टीम ने की जांच
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में



