
छपरा: बिहार सरकार खिलाड़ियों के लिए बेहतर रोज़गार के अवसर प्रदान की है ।अब राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देने का काम कर रही है उक्त बाते मढ़ौरा के राजद विधायक और सूबे के खेल मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह राजेंद्र स्टेडियम छपरा में अपने संबोधन कही ।उन्होंने कहा की सरकार ओलंपिक में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सीधे डीएसपी एसडीओ तक बनाएगी ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं के भविष्य के प्रति हमेशा चिंतित रहते है ।खेल क्षेत्र में हमारी सरकार खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कते नहीं होने देगी वशर्ते खिलाड़ी मन लगाकर खेले ।मंत्री ने सवालिया लहजे में कहा की बिहार सरकार जितना खेल क्षेत्र में काम कर रही है अगर केंद्र सरकार का सहयोग रहता तो बिहार देश में पहली पंक्ति में शामिल रहता ।
मंत्री ने कहा की सारण में एक साल के अंदर सभी शेष बचे प्रखण्डों में खेल स्टेडियम बन जाएँगे और वहाँ सभी प्रकार की सुविधाएँ प्रदान की जाएगी बिहार के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है सरकार उसे निखारने का भरपूर प्रयास कर रही है ।समापन समारोह में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी सदर ज़िला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी सागर नौसेरेवन सहित खेल संघों के प्रतिनिधि खिलाड़ी उपस्थित थे ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी







