रेलवे का तोहफा: छपरा से लखनऊ तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन, 12 फेरों के लिए होगा परिचालन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 02270/02269 लखनऊ (उत्तर रेलवे) -छपरा-लखनऊ (उत्तर रेलवे) वंदे भारत त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन 05 से 17 मार्च, 2025 तक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को 12 फेरों के लिये किया जायेगा।
02270 लखनऊ (उत्तर रेलवे)-छपरा वंदे भारत त्यौहार विशेष गाड़ी 05 से 17 मार्च, 2025 तक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 14.15 बजे प्रस्थान कर सुल्तानपुर से 16.07 बजे, वाराणसी जं. से 18.25 बजे, गाजीपुर सिटी से 19.35 बजे, बलिया से 20.25 बजे तथा सुरेमनपुर से 20.57 बजे छूटकर छपरा 21.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 02269 छपरा-लखनऊ (उत्तर रेलवे) वंदे भारत त्यौहार विशेष गाड़ी 05 से 17 मार्च, 2025 तक सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (मंगलवार को छोड़कर) को छपरा से 23.00 बजे प्रस्थान कर सुरेमनपुर से 23.37 बजे, दूसरे दिन बलिया से 00.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 01.01 बजे, वाराणसी जं. से 02.35 बजे तथा सुल्तानपुर से 04.50 छूटकर लखनऊ (उत्तर रेलवे) 06.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वंदे भारत के कुल 08 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







