
पटना। उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में अपराध से धन अर्जित करने वालों की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी। इसे लेकर जल्द ही व्यापक स्तर पर कार्रवाई शुरू होगी। साथ ही संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिए सभी स्तर पर कवायद जल्द शुरू कर दी जाएगी। जो लोग संगठित अपराध में शामिल है उनकी पहचान कर बिहार पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। बालू, दारू और भूमि से धन कमाने वाले माफियाओं के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सरदार पटेल भवन स्थित गृह विभाग में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने डीजीपी विनय कुमार समेत पुलिस महकमा के अन्य आला अधिकारियों के साथ बैठक की। बिहार में यह पहला मौका है, जब उसे कोई गृह मंत्री मिला है। पुलिस महकमा का पूरा नियंत्रण अब गृह मंत्री के अधीन ही होगा।
इस मौके पर उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब तक न्यायालय से 200 लोगों की संपत्ति जब्त करने की सहमति मिल चुकी है। अन्य अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है।
गृह मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पास व्यस्तता के समय में खासतौर से पेट्रोलिंग की जाएगी। ताकि कोई रोमियो बहन-बेटियों के साथ छेड़खानी नहीं कर सके। बच्चियों के साथ छेड़खानी करने वालों से बिहार पुलिस सख्ती से निपटेगी।
जेलों में होगी सघन निगरानी, मोबाइल मिलने पर नपेंगे अधिकारी
गृहमंत्री ने कहा है कि बिहार की सभी जेलों की सघन निगरानी की जाएगी। जेल में मोबाइल कैसे जाता है, इसकी समीक्षा होगी। जहां कोई कमी है, उसे हर हाल में ठीक किया जाएगा। जेल में बंदियों को जो भोजन मुहैया कराया जाता है, उसमें चिकित्सक की सहमति आवश्यक होगी। जेल के अंदर बाहर से खाना पहुंचाने की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं। इन मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त नजर
सम्राट चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर आजादी का मतलब किसी को गाली देना नहीं है। आपत्ति जनक शब्द पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साइबर अपराध और साइबर ठगी पर पुलिस विशेष नजर रखेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 25, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में चोरी कांड में 17 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी



