छपरा
छपरा-वाराणसी रेलखंड के इस स्टेशन पर नहीं रुकेगी 17 ट्रेनें, रेलवे ने इस कारण लिया निर्णय

छपरा। परिचालनिक सुगमता एवं आधारभूत संरचना में उन्नयन कर भविष्य में बेहतर रेल सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज रामबाग कि लाइन सख्या 04 एवं लाइन सख्या 06 को झूँसी-दारागंज-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज दोहरीकरण कार्य हेतु 45 दिनों का ब्लाक दिया गया था।
अपरिहार्य कारणों से अब इस ब्लॉक अवधि को 23.08.24 तक बढ़ाया जा रहा हैं। इस कारण गाड़ियों का ठहराव विस्तारित ब्लाक अवधि 13.08.24 से 23.08.24 तक प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर निरस्त किया गया हैं। वाराणसी, बनारस, प्रयागराज स्टेशन पर इस संबंध में लगातार सुचना प्रसारित की जा रही है जिससे की इस रूट के यात्रियों को कोई असुविधा न हो ।
गाड़ियों का ठहराव प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर निरस्त रहेगा:
- 11062 जयनगर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस
- 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिक्ष्वी एक्सप्रेस
- 22132 बनारस-पुणे ज्ञानगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- 15559 डिब्रूगढ़-अहमदाबाद अन्त्योदय एक्सप्रेस
- 11034 डिब्रूगढ़-पुणे एक्सप्रेस
- 15004 चौरी चौरा एक्सप्रेस
- 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस
- 12791सिकन्दराबाद-दानापुर सिकन्दराबाद एक्सप्रेस
- 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस
- 22131 पुणे-बनारस ज्ञानगंगा एक्सप्रेस
- 14005 सितमढी-आनंद विहार टर्मिनल लिक्ष्वी एक्सप्रेस
- 19422 पटना- अहमदाबाद एक्सप्रेस
- 12792 दानापुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस
- 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अन्त्योदय एक्सप्रेस
- 19421 अहमदाबाद – पटना एक्सप्रेस
- 15003 चौरी चौरा एक्सप्रेस
- 22669 एर्नाकुलम- पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़ियां प्रयागराज राबाग स्टेशन पर 13 अगस्त से 23 अगस्त तक नहीं रूकेंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



