
छपरा। छपरा में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अजायबगंज वार्ड नंबर एक का है। मृतक की पहचान अजायबगंज वार्ड नंबर 1 के निवासी बिरजू राय पिता शिवजी राय के रूप में हुआ है। मारपीट के कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। रविवार की दोपहर बाद मृतक की जमीन पर दीवाल जोड़ा जा रहा था। जिसका विरोध किए जाने पर मारपीट हो गया जिसमें बीरजु गंभीर रूप से घायल हो गए।
https://fb.watch/mftskBT5x8/?mibextid=Nif5oz
जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गया। घटना के बाद सदर अस्पताल पहुंची भगवान बाजार पुलिस शव को चौकी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई ने बताया कि रविवार के दोपहर बाद विवादित जमीन पर दीवाल का जोड़ाई चल रहा था।।बाजार से घर आने के बाद मृतक द्वारा दीवाल जोड़ने को मना किया गया जिसपर नाराज होकर सामने वाले मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान सर में चोट लगने के बिरजू अचेत होकर गिर पड़े । जिन्हें ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
वह घटना के बारे में जानकारी देते हुए भगवान बाजार थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अजायबगंज में जमीनी विवाद में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिसे पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक के परिजनों के दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए
करियर – शिक्षाApril 16, 2026CBSE 10th Result: एएनडी पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट, आरुषि गौतम 97% के साथ बनी टॉपर







