छपरा
छपरा नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

छपरा। छपरा नगर निगम में मेयर पद को लेकर उप चुनाव हो रहा है। 22 जनवरी को मतदान होना है। ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा भी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर शहर में जिलाधिकारी और एसपी के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ गौरव मंगला द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य पार्षद,छपरा नगर निगम उप चुनाव के पूर्व छपरा नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में शांति एवम् विधि व्यवस्था संधारण हेतु फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट एवं कड़े शब्दों में उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा है कि विधि-व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







