छपरा में शराब तस्करों को नहीं है पुलिस की डर, दिन के उजाले में बना रहे देशी शराब
छपरा। जरा गौर से देखिए इस तस्वीर को। खेतों के बीचों-बीच धधकती आग और निकलती धुंए को देखिए। बीच खेत से निकलती धुंआ किसी ईंट भट्टा और चिमनी की नहीं है। बल्कि पूर्ण शराब बंदी वाले राज्य में बेखौफ शराब तस्करों द्वारा बनायी जा रही देशी शराब की भट्टी की धुंआ है।
यह तस्वीर छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया से सटे फोरलेन के समीप चंवर की है। जहां सरेशाम शराब तस्करों के द्वारा देशी शराब बनाया जा रहा है। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि शराब तस्कर किस तरह से दिन के उजाले में पुलिस के बिना डर और भय के शराब बनाने का काम कर रहे हैं।
अब सवाल उठना लाजमी है कि क्या इस इलाके में पुलिस की नजर नहीं है, क्या इस इलाके पुलिस की गश्ती गाड़ी नहीं जाती हैं। यहां से कुछ हीं दूरी पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मेथवलिया चौक पर तैनात रहती है।
पुलिस सड़क पर गश्ती भी करती है तो क्या पुलिस की नजर इन बेखौफ शराब तस्करों पर नहीं जाती है। सरकार और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी शराब बंदी के चाहे जितने दावे कर लें लेकिन उनके दावे की वास्तविकता यह है कि अब भी ना केवल ग्रामीण इलाकों बल्कि शहरी क्षेत्र के इलाकों में ना केवल शराब बनाई जा रही है बल्कि उसे बेचा भी जा रहा है।
जब जिला मुख्यालय स्थित इलाकों का यह हाल है तो फिर सूदूर ग्रामीण इलाकों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। चंद पुलिसकर्मियों के सेटिंग के वजह कच्ची शराब का काला कारोबार मोटी कमाई का जरिया बन चुका है।
वहीं केमिकल यूरिया व अन्य हानिकारक तत्वों से उत्पादित होने वाली कच्ची शराब से आए दिन कोई न कोई घटनाएं सुनने को मिल रही है। सारण में जहरीली शराब से अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद शहर क्षेत्र में कच्ची शराब का काला कारोबार चल रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 27, 2026छपरासोनपुर से भरेगी बिहार की उड़ान! 2030-31 तक बनेगा नया एयरपोर्ट, सारण-वैशाली को मिलेगी बड़ी सौगात
- November 27, 2026छपरासोनपुर मेले में तीन हजार रुपये में मिलेगा शाही ठहराव, मिनी दरबारी और राजबाड़ी कॉटेज का उठाएं आनंद
- November 27, 2026बिहारबिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए नियमित बस सेवा शुरू, 18 मार्गों पर दौड़ेंगी बसें; जानें किराया और रूट
- November 26, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा से मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव



