जरूरतमंदो की सहायता करना ही मानवता का परिचय : डॉ अनिल
•कड़ाके की ठंड से बचने के लिए डॉ अनिल कुमार ने किया कंबल का वितरण
•संजीवनी नर्सिंग होम में आये मरीजों के बिच कंबल का वितरण
छपरा। शहर के श्यामचक स्थित संजीवनी नर्सिंग होम एवं मेटरनिटी सेंटर में दिखाने के लिए पहुंचे मरीजों में गरीब असहायों के बिच शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार ने मंगलवार को कंबल का वितरण किया। इस मौके पर सैकड़ो मरीज व नर्सिंग में साफ सफाई करने वालों के बीच कंबल का वितरण किया गया। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जरूरतमंदो की सहायता करना ही मानवता का परिचय है. गरीबों की सेवा के उपरांत जो सुख उन्हें प्राप्त होता है वह किसी जश्न से अधिक होता है।
उनके थोड़े से समर्पण से गरीबों के चेहरे पर जो खुशी आती है वह देखकर उन्हें काफी खुशी मिलती है, जिसकी तलाश में सभी लगे हुए हैं। वहीं गरीबों के चेहरे पर भी खुशी स्पष्ट झलक रही थी। उन्होंने कहा आज के इस दौड़ में अपने बारे में तो सभी सोचते है लेकिन जो दूसरों के बारे में सोचे कम ही लोग है और मेरा उद्देश्य रहता है कि अपने आस पास के सभी लोगों के बारे में सोचे और जितना संभव हो मदद करें। इस कड़ाके की ठंड में एक कंबल पाकर जो लोगों के चेहरा पर मुस्कान आया उसको शब्दों में बयां नहीं कर सकते। उन्होंने कहा भीषण ठंड के इस मौसम में समाज का कोई भी व्यक्ति ठंड का शिकार न हो। इसका ख्याल समाज के साधन सम्पन्न लोगों का दावित्व है।
उन लोगों को सामने आना चाहिए और मदद करना चाहिए। इस मौके पर करीब सैकड़ो गरीब आशहायों लोगों व मरीजों के बिच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ संजू प्रसाद, चिंटू कुमार, रीता कुमारी, रोहित कुमार, स्वेता सिंह, अभिषेक कुमार, धंनंजय कुमार इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



