
छपरा। विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4 सितंबर 2025 को सारण जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे जिलेवासियों को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे और विभिन्न वर्गों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुनेंगे।
कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल
- 3:30 अपराह्न – मुख्यमंत्री का आगमन छपरा शहर के के रतनपुर बिनटोलिया स्थित कार्यक्रम स्थल पर होगा। यहाँ वे प्रगति यात्रा की योजनाओं का शिलान्यास एवं निरीक्षण करेंगे। साथ ही पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद करेंगे।
- 4:15 अपराह्न – मढ़ौरा थाना के पीछे स्थित खेल मैदान में मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
- 5:00 अपराह्न – कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री का प्रस्थान निर्धारित है।
जीविका दीदियों से संवाद पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य आकर्षण होगा जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम। बताया जा रहा है कि वे महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही पेंशनधारियों और विभिन्न लाभुकों को योजनाओं से मिलने वाले प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी साझा करेंगे।
चुनावी मौसम में बड़ा संदेश
नीतीश कुमार का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। छपरा को सारण की राजनीति का केंद्र माना जाता है और मुख्यमंत्री का यहाँ से चुनावी संदेश देना राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा और तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बड़े स्तर पर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने की कवायद भी जारी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



