छपरा शहर के विकास के लिए तैयार किया जा रहा है GIS आधारित मास्टर प्लान, बदलेगा स्वरूप
छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर के अध्यक्षता में छपरा आयोजन क्षेत्र प्राधिकार की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई।अटल मिशन फॉर रिजूवनेशन एंड अर्बन ट्रांसपोर्टेशन (AMRUT) के तहत केंद्र सरकार द्वारा छपरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार की परिकल्पना की गई है। इसके तहत लैंड उसे पैटर्न के आधार पर चयनित शहरी क्षेत्र के भविष्य के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाना है।
इस प्राधिकार के माध्यम से छपरा के लिए जीआईएस पर आधारित मास्टर प्लान 2040 का तैयार किया जाना है। इसके लिए विशेषज्ञ कंसलटेंट के रूप में एनएफ इंफ्राटेक को नियुक्त किया गया है। छपरा आयोजना क्षेत्र प्राधिकार में छपरा नगर निगम, रिविलगंज नगर पंचायत एवं 65 ग्राम को शामिल किया गया है। इसका प्रस्तावित क्षेत्रफल लगभग 102 वर्ग किलोमीटर है।
जिलाधिकारी ने कहा कि छपरा शहर की दो मुख्य समस्याओं में यातायात एवं जलजमाव की समस्या है। इसमें सुधार लाने के लिये कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कंसल्टेंट एजेंसी को वर्त्तमान में प्रक्रियाधीन एवं प्रस्तावित योजनाओं को ध्यान में रखते हुये भविष्य के लिये बेहतर ट्रांसपोर्ट एवं ड्रेनेज सिस्टम की परिकल्पना को प्लान में समाहित करने को कहा।
उन्होंने छपरा शहर से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों – आवासीय, व्यवसायिक, औद्योगिक, इंस्टिट्यूशनल एरिया, रिक्रिएशनल गतिविधियों को विकसित करने के लिये संभावित क्षेत्रों के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिया। इन सुझावों के आधार पर प्लान को भविष्य में व्यवहारिक रूप से अमल किये जाने योग्य बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, बिहार राज्य के मुख्य टाउन प्लानर हिमांशु कुमार सिंह, कंसल्टेंट एजेंसी के प्रतिनिधि सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अभियंता उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



