
छपरा : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दकी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर जगलाल चौधरी महाविद्यालय, छपरा के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश पाल को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। डॉ. पाल इसके पहले राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रांतीय प्रवक्ता रहे हैं। साथ ही पार्टी के मुखपत्र राजद समाचार के सहायक संपादक के रूप में भी कार्य करते रहे हैं।
डॉ. दिनेश पाल की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हुई है और वे एक लम्बे अरसे से साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। डॉ. पाल मूलतः बिहार के कैमूर (भभुआ) जिला के रहने वाले हैं। जय प्रकाश विश्वविद्यालय,छपरा में हिन्दी के प्राध्यापक बनने से पहले वे देश तथा राज्य कई शिक्षण संस्थानों में अध्यापन का कार्य कर चुके हैं।
उनकी इस नई नियुक्ति पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर, राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय, मढ़ौरा विधायक जितेन्द्र कुमार राय, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, गरखा विधायक सुरेंद्र राम, परसा विधायक छोटेलाल राय एवं माँझी विधायक डॉ. सतेंद्र यादव के साथ ही पूर्व मंत्री उदित राय, डॉ. लालबाबू यादव, प्रवक्ता अमित रंजन, सी. ए. अमित कुमार गुप्ता, शिक्षक नेता विद्यासागर विद्यार्थी, बिनोद यादव, डॉ. सन्दीप यादव, डॉ. रजनीश कुमार यादव, डॉ. पवन कुमार प्रभाकर, प्राचार्य प्रो. आर. के. वर्मा, राजनीति विज्ञान के विभागध्यक्ष प्रो. इरफान अली, हिन्दी विभागध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शंकर, पुष्पलता हंसडक, अनिल कुमार, डॉ. सावन रॉय, डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. राजू बैठा, डॉ. आलोक रंजन तिवारी, डॉ. धनंजय यादव, डॉ.गोपाल सहनी, डॉ. कमाल अहमद, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. विजय विक्रम आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



