श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिरों में अभिनन्दन कार्यक्रम का होगा आयोजन: चांदनी प्रकाश

प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाखों दीयों से जगमग होगा छपरा
छपरा: श्री राम जानकी मंदिर समिति की अध्यक्ष व छपरा नगर निगम की मेयर प्रत्याशी इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा की 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे शहर में उत्सव माहौल रहेगा. बता दें की चान्दनी प्रकाश की अध्यक्षता में छपरा शहर में पिछले साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात शोभा यात्रा निकाली जायेगी. उन्होंने छपरा शहर के विभिन्न पूजा समितियां से अलग-अलग स्थान पर व मंदिरों में अभिनंदन समारोह का आयोजन करने की अपील की,
इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्री राम जानकी मंदिर समिति द्वारा मन्दिर में रामचरितमानस का पाठ व कई तरह के पूजा पाठ आयोजन किए जाएंगे पूरे शहर वासियों से उन्होंने अपील किया की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे शहर के वक एक घर में पांच- पांच दीया जलाने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को छपरा में मतदान भी होगा, ऐसे में उन्होंने लोगों से पहले मतदान करके पूजा उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्री राम जानकी मंदिर समिति परिसर में रामचरितमानस का पाठ का आयोजन किया जायेगा, इस दौरान उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



