Power Station: अब सारण में नहीं होगी बिजली की कटौती, 545 करोड़ की लागत से बनेगा पावर ग्रीड
हाईटेक ग्रिड और नई लाइन से मिलेगी 24 घंटे बिजली
छपरा। सारण जिले में बिजली व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को छपरा दौरे के दौरान 613 करोड़ रुपये से अधिक की विद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं से जिले में पावर सप्लाई और ट्रांसमिशन नेटवर्क को आधुनिक बनाया जाएगा।
छपरा में बनेगा अत्याधुनिक ग्रिड उपकेंद्र
545 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से 400/220/132 के०बी० ग्रिड उपकेंद्र और उससे जुड़ी संचरण लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके बन जाने से न केवल छपरा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
रिकन्डक्टरिंग से घटेगी लाइन लॉस
लगभग 60 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से एचटीएलएस (HTLS) द्वारा रिकन्डक्टरिंग का कार्य कराया जाएगा। इस तकनीक से बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित, सुचारु और नुकसान-रहित हो सकेगी।
उपकेंद्रों में नए ‘बे’ का निर्माण
7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से एकमा, शीतलपुर और मशरख ग्रिड उपकेंद्रों में कुल 5 अदद 33 के०बी० लाइन ‘बे’ का निर्माण होगा। इसके बाद इन इलाकों में बिजली की लोड क्षमता और सप्लाई का स्तर बेहतर होगा।
सीएम बोले – विकास की धुरी है बिजली
शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, “राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के हर घर, हर गांव और हर शहर तक निर्बाध बिजली पहुंचाई जाए। बिजली ही शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग समेत सभी क्षेत्रों के विकास की धुरी है।”
जिले को मिलेगा बड़ा फायदा
ऊर्जा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इन परियोजनाओं से सारण जिले में बिजली आपूर्ति न केवल स्थिर होगी, बल्कि वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलेगी। किसानों, छोटे उद्यमियों और घरेलू उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के आदिल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court: 11 साल बाद छपरा कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूम की हत्या मामले में महिला को उम्र कैद की सजा
- November 28, 2026छपराफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान!सारण पुलिस ने छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण



