Chhapra News: नशे में धुत कार चालक ने किया पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास, थानाध्यक्ष जख्मी
तेज और अनियंत्रित रफ्तार से मची अफरा-तफरी

छपरा। सारण जिले के छपरा-खैरा मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत एक युवक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश की। यह सनसनीखेज घटना खैरा थाना क्षेत्र की है, जहां एक टाटा सफारी वाहन चालक ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारने का प्रयास किया, फिर गश्त कर रही पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश करते हुए फरार हो गया।
क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, सारण एवं थानाध्यक्ष खैरा थाना द्वारा खैरा थाना कांड सं०-86/25 के पर्यवेक्षण एवं घटनास्थल के निरीक्षण हेतु जा रहे थे। जैसे ही रामपुर मठिया स्कूल से थोड़ा आगे बढ़े कि सामने से काला रंग का सफारी कार तेजी एवं लापरवाही से लहरिया कट गाड़ी चलाते हुए गलत साईड में आकर मोटरसाईकिल में धक्का मारने की कोशिश की गयी। वरीय पदाधिकारी के गाड़ी को देखते हुए रोकने का इशारा करने के बावजूद जान मारने के नियत से बिना रूके और स्पिड बढ़ाकर भागने लगे, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रीत होने के कारण पुलिस वाहन के पीछे टकरा गई। जिससे पु०अ०नि० अणिमा राणा, थानाध्यक्ष, खैरा थाना जख्मी हो गयी।
Railway Double Line: रेलवे ट्रैक विस्तार से ट्रेनों को मिली 110KM की गति, यात्रियों को राहत |
तेज और अनियंत्रित रफ्तार से मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी चालक सड़क पर तेज और अनियंत्रित रफ्तार से सफारी चला रहा था। इसी दौरान उसने एक बाइक सवार को चपेट में लेने का प्रयास किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जब गश्त पर निकली पुलिस टीम ने वाहन को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने जानबूझकर पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से भाग निकला।
Railway News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना Ticket यात्रा करते 84 हजार यात्री पकड़े गए, 5.70 करोड़ रुपए का जुर्माना |
तत्काल नाकेबंदी, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी की योजना लागू की। कुछ ही देर में आरोपी को खैरा थाना क्षेत्र के समीप से हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान प्रमोद कुमार राय, पिता शिव बच्चन राय, ग्राम ओली, थाना रिविलगंज के रूप में हुई है।
मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी ने शराब का सेवन किया था। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इस प्रकार की घटनाएं राज्य सरकार की नीति पर सवाल खड़ा करती हैं। खैरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिनमें शराब पीकर वाहन चलाना, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने का प्रयास और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालना शामिल हैं।
| “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी को शराब कहां से मिली और कहीं इसके पीछे कोई संगठित आपराधिक नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।” राज किशोर सिंह, एएसपी |
शराबबंदी के बावजूद नशे की लत और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार अब भी कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहा है। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी घटना टल गई, लेकिन यह घटना एक बार फिर यह सोचने को मजबूर करती है कि शराब की आपूर्ति पर सख्ती से रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन को जमीनी स्तर पर और सजगता दिखानी होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



