रेलवे ने दी सौगात: छपरा के रास्ते सरहिन्द-सहरसा तक चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

छपरा : रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04534/04533 सरहिन्द-सहरसा-अम्बाला कैंट अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन सरहिन्द से 03 नवम्बर, 2024 को तथा सहरसा से 04 नवम्बर, 2024 को 01 फेरे के लिये किया जायेगा।
जानिए समय और रुट
04534 सरहिन्द-सहरसा अनारक्षित पूजा विषेष गाड़ी 03 नवम्बर, 2024 को सरहिन्द से 11.25 बजे प्रस्थान कर राजपुरा से 11.46 बजे, अम्बाला कैंट से 12.20 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 13.07 बजे, सहारनपुर से 13.40 बजे, मुरादाबाद से 17.30 बजे, बरेली से 20.12 बजे, सीतापुर से 23.55 बजे दूसरे दिन गोण्डा से 02.45 बजे, गोरखपुर जं0 से 05.35 बजे, सीवान से 07.27 बजे, छपरा से 08.30 बजे, हाजीपुर से 09.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.40 बजे, समस्तीपुर से 11.45 बजे, बरौनी से 12.55 बजे, बेगूसराय से 13.17 बजे, खगड़िया सं 14.02 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 15.30 बजे छूटकर सहरसा 17.00 बजे पहुंचेगी।
सहरसा से छपरा के रास्ते चलेगी
वापसी यात्रा में 04533 सहरसा-अम्बाला कैंट अनारक्षित पूजा विषेष गाड़ी 04 नवम्बर, 2024 को सहरसा से 19.15 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 19.35 बजे, खगड़िया से 20.57 बजे, बेगूसराय से 21.27 बजे, बरौनी से 22.00 बजे, समस्तीपुर से 23.20 बजे, दूसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00.25 बजे, हाजीपुर से 01.25 बजे, छपरा से 03.10 बजे, सीवान से 03.47 बजे, गोरखपुर से 06.00 बजे, गोण्डा से 08.15 बजे, सीतापुर से 11.00 बजे, बरेली से 15.22 बजे, मुरादाबाद से 17.20 बजे, सहारनपुर से 20.40 बजे तथा यमुनानगर जगाधरी से 21.22 बजे छूटकर अम्बाला कैंट 22.20 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12, द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



