सारण के 712 विद्यालयों में बनेगा पोषण वाटिका, बच्चों को मिलेगी क़ृषि की जानकारी

छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।बताया गया कि वर्तमान में जिला में 82 भूमिहीन विद्यालय हैं जिनके भवन निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता है जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर अपर समाहर्त्ता के माध्यम से भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया।
विद्यालय में अध्यनरत छात्रों का अपार आईडी बनाया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 55% छात्रों का अपार आईडी बनाया जा चुका है। इसकी धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया। 55 प्रतिशत से कम अपार आईडी बनाने वाले प्रखंड सदर छपरा, जलालपुर, तरैया, दिघवारा, मांझी एवं एकमा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया।
ई-शिक्षा कोष पर बच्चों के आधार नामांकन की प्रविष्टि की जा रही है। अभी भी लगभग 90000 बच्चों का आधार नहीं बना है। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मध्याह्न भोजन के आपूर्तिकर्त्ता एजेंसी के केंद्रीयकृत किचन से भोजन डिस्पैच के समय संबंधित बीआरपी निश्चित रूप से वहां मौजूद रहें। सबसे दूर वाले विद्यालयों के लिए भोजन लेकर वाहन सबसे पहले किचन से खुले ताकि समय पर वहां खाना पहुंच सके। सभी किचन का औचक निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाएगा।
जिला के 712 विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को राशि दी गई है। पोषण वाटिका में विभिन्न प्रकार की सब्जियों को उगाया जाएगा जिसका उपयोग मध्याह्न भोजन में भी किया जा सकेगा। साथ ही बच्चों को कृषि कार्यों के बारे में भी बेसिक जानकारी इसके माध्यम से दी जा सकेगी।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







