सारण में दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन को किया फोन तो टूटी शादी, वापस लौटा तिलक

छपरा । एक शादीशुदा युवक फिर गांव में नई शादी रचा रहा था। वर और वधु दोनो पक्षों के घर में शादी की तैयारिया चल रही थी।वधु पक्ष के लोग रविवार को तिलक लेकर वर पक्ष के घर भी पहुंच गए थे।अब तिलक का रश्म होने वाला था।सभी तैयारियां भी कर ली गई थी।तिलकोत्सव में शामिल होने मेहमानो का भी आगमन हो गया था।तभी दुल्हन के मोबाइल पर एक अनजान लड़की का फोन आता है।और वह बोलती है की आपकी जिससे शादी हो रही है मैं उसकी पत्नी बोल रही हूं।
हम दोनो का एक चार वर्षीय पुत्र भी है।हमलोग एक साथ जयपुर में रहते है।फिर वह लड़की दुल्हन के मोबाइल पर अपना और उसके दूल्हे का एक साथ पहले की शादी की तस्वीर भेजती है।तब दुल्हन अपने पिता के मोबाइल पर फोन करती है।और सारी घटना बताती है।
फिर शादी टूट जाती है।और तिलक वापस लौट जाती है।और शादी टूट जाती है।घटना तरैया थाना के पचरौर पंचायत के एक गांव की है। जहां मसरख थाना क्षेत्र के एक गांव से तिलक आई हुई थी।जो वापस लौट गया।वधु पक्ष के लोग वर पक्ष के विरुद्ध तरैया थाने पहुंच जाते है।और दूल्हे पक्ष पर दहेज में लिए 05 लाख रुपए वापस करने का दवा किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार







