सारण में मुखिया पति पर अपराधियों ने फायरिंग, ग्रामीणों ने 3 बदमाश को पकड़कर की पिटाई
छपरा। सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत की मुखिया आरती देवी के पति विजय यादव पर कथित रूप से फायरिंग के तीन आरोपियों को ग्रामीणों द्वारा की गई पिटाई के बाद माँझी सरकारी अस्पताल में अमितेष कुमार सिंह नामक एक आरोपी की इलाज के क्रम में मौत हो गई। जबकि राहुल कुमार सिंह तथा आलोक कुमार सिंह को चिंताजनक स्थिति में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विजय यादव ने बताया है कि एक ही बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनपर फायरिंग की जिसमें वे बाल बाल बच गए। उधर गोली की आवाज सुनकर पहुँचे लोगों ने हमलावरों की पिटाई कर दी तथा उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व इसी मुर्गाफार्म पर सो रहे उनके पिता मथुरा यादव को अपराधियों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उधर माँझी पीएचसी में इलाज के लिए पुलिस द्वारा लाए गए घायलों ने पुलिस को बताया है कि वे लोग खेत की पटवनी करने गए थे इसी क्रम में मुर्गा पार्टी करने के उद्देश्य से मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव के मुर्गा फार्म पर मुर्गा खरीदने के उद्देश्य से गए थे तभी विजय यादव ने उन्हें एक कमरे में बन्द कर दिया तथा समर्थकों को बुलाकर लाठी डंडे रॉड तथा हथौड़ी आदि से उनकी पिटाई करने लगे।
घायलों ने बताया कि मुर्गा फार्म में बिना पूछे घुसने से विजय यादव बेहद नाराज था। घायलों ने बताया कि फायरिंग उन लोगों ने नही बल्कि विजय यादव ने किया है। बाद में पहुँची माँझी थाना पुलिस ने घायलों को ले जाने का प्रयास भी किया इस दौरान मौके पर मौजूद मुबारकपुर के दो अन्य युवकों की भी पिटाई की गई। उनका भी इलाज चल रहा है। इधर पुलिस एक तरफ मृतक के पोस्टमार्टम के प्रयास में जुटी है वहीं दूसरी तरफ दोनों पक्षों के लोग माँझी थाना परिसर में काफी संख्या में जुटे हुए हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



