छपरा में होली पार्टी के लिए दोस्तों ने घर से बुलाया, सड़क किनारे मिली युवक की लाश

छपरा। छपरा में एक युवक को चाकू गोदकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जिससे मृतक के परिजनों ने दोस्तो पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इसमें पुलिस जांच करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया हैं और पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यमुना मठिया गांव निवासी धीरज कुमार (26) पिता सुपन प्रसाद यादव के रूप में हुई है।
शव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिन टोलियां फोर लाइन के किनारे से बरामद किया गया है। शव पर जख्म से गहरे निशान है । जिससे अनुमान जताया जा रहा है कि चाकू गोदकर हत्या के घटना को अंजाम किया गया है।
इस मामले में मृतक के पिता ने मुफस्सिल थाना में एक प्रथमिकी दर्ज कराया है जिसके गांव के कुछ युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मृतक के पिता ने बताया कि सोमवार के देर रात पार्टी के नाम पर गांव के कुछ युवकों ने मृतक धीरज को बुलाने के बाद घटना को अंजाम दिया गया।
मृतक धीरज के सिर और सीने में चाकू से हमला किया गया है। घटना के बाद स्थानीय मुफस्सिल थाना घटनास्थल पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धीरज के दोस्तों ने सोमवार के रात में चिकेन का पार्टी किया गया था। वहीं मंगलवार को शव बरामद किया गया।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना थाना क्षेत्र के यमुना मठिया निवासी एक युवक का शव बरामद किया गया है। परिजनों के आवेदन में नामजद अभियुक्त बनाते हुए मृतक के वक्त दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही की मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम
- July 1, 2026TechnologyWhere Is My Bus App: ऐप से यात्रियों को मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, घर बैठे बुक होगी पसंदीदा सीट



