सारण में MDA राउंड के दौरान सुक्रत्या मोबाइल ऐप से होगी डेली रिपोर्टिंग
10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया से बचाव के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान
सुक्रत्या मोबाइल ऐप और आईएचआईपी पोर्टल को लेकर दिया गया प्रशिक्षण
बीसीएम और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया ट्रेनिंग
छपरा। जिले में दस फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरूआत की जायेगी। अभियान के तहत फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खिलायी जायेगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। एमडीए/आईडीए रांउड के दौरान सुक्रत्या मोबाइल ऐप के माध्यम से डेली रिपोर्टिंग की जायेगी। इसको लेकर सदर अस्पताल के जीएनएम भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुक्रत्या मोबाइल ऐप और आईएचआईपी पोर्टल के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
अभियान की कुशल निगरानी के लिए ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण दैनिक प्रतिवेदन बेहद जरुरी है। इसके लिए विभागीय स्तर पर सुक्रत्या नामक एप्प को विकसित किया गया है। लेकिन इसकी दैनिक प्रतिवेदन गुणवत्ता पूर्ण सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसको लेकर जिले के सभी बीसीएम को प्रशिक्षित किया गया है। ताकि इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाया जा सके। क्योंकि एमडीए की शत प्रतिशत सफलता के लिए कार्यक्रम की सघन निगरानी बेहद जरुरी है।
सुक्रत्या मोबाइल ऐप पर जिला वेक्टर रोग सलाहकार सुधीर कुमार, डीएमएनई ब्रजेश कुमार और पिरामल के प्रोग्राम लीड अरविन्द पाठक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। वहीं आईएचआईपी पोर्टल पर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रिया के द्वारा प्रशिक्षित किया गया। इस मौके जिला वेक्टर रोग सलाहकार सुधीर कुमार, डीएमएनई ब्रजेश कुमार, वीडीसीओ सतीश कुमार, पिरामल के प्रोग्राम लीड अरविन्द पाठक, सीफार के डीपीसी गनपत आर्यन , पिरामल के पीओ-सीडी पंकज कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
एमडीए की दैनिक कवरेज का प्रतिवेदन ऐप पर होगा अपलोड:
जिला वेक्टर रोग सलाहकार सुधीर कुमार ने बताया कि सबसे अहम बात यह है कि बूथ रणनीति के तहत पहले 3 दिनों तक बूथ लगाकर एवं इसके बाद 14 दिनों तक आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर- घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। इस तरह अब 17 दिनों तक सभी लोगों को दवा का सेवन कराया जाएगा। जिसको जिले के सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम एमडीए की दैनिक कवरेज का प्रतिवेदन उक्त एप्प के माध्यम से सुनिश्चित करेंगे। क्योंकि इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमडीए कार्यक्रम की दैनिक कवरेज से संबंधित प्रतिवेदन के लिए SukRtya App (सुक्रत्या एप्प) को विकसित किया गया है।
फाइलेरिया से संबंधित डेटा का बनेगा रिकार्ड:
जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रिया ने बताया कि अभी तक फाइलेरिया से संबंधित चलाये जा रहे सभी कार्यक्रम की रिपोर्ट सिर्फ कागज में ही रखी जाती थी। इस कारण कोई रिकार्ड उपलब्ध कराने में काफी परेशानी होती थी। अब फाइलेरिया को भी सरकार काफी गंभीरता से ले रही है। अब जो भी कार्यक्रम चलाए जाएंगे उसका ऑनलाइन रिकार्ड बनेगा। ताकि किसी समय किसी भी डेटा की जानकारी महज एक क्लिक पर ही उपलब्ध हो जाए। आईएचआईपी पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने से संबंधित जानकारी देने के लिए सभी डाटा ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गयाहै। प्रत्येक साल होने वाले नाइट ब्लड सर्वे का रिपोर्ट अपलोड किया जाना है। हर साल चलने वाला एमडीए कार्यक्रम के दौरान कितने लोग दवा खाए, कौन-कौन इंकार किए या किसी को साइड इफेक्ट होता है तो उसकी रिपोर्ट प्रति दिन अपलोड होनी है। इसके अलावा फाइलेरिया कार्यक्रम के कवरेज का भी रिपोर्ट अब ऑनलाइन होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के आदिल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court: 11 साल बाद छपरा कोर्ट का बड़ा फैसला, मासूम की हत्या मामले में महिला को उम्र कैद की सजा
- November 28, 2026छपराफर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से रहें सावधान!सारण पुलिस ने छात्राओं को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके
- November 28, 2026खेलमोबाइल-टीवी छोड़िए, मैदान में उतरिए! राजगीर स्पोर्ट्स अकादमी में 28 दिसंबर से लगेगा विंटर कैंप, 10 खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण



