Ticket Checking: छपरा कचहरी-थावे रेलखंड पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 82 यात्री पकड़े गए
बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कसी नकेल

छपरा। बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ वाराणसी मंडल ने सख्त रुख अपनाते हुए सघन टिकट जांच अभियान तेज कर दिया है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न रेलखंडों पर लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को थावे, छपरा कचहरी एवं कप्तानगंज स्टेशनों को आधार बनाकर छपरा कचहरी–थावे रेलखंड पर सघन टिकट जांच अभियान का तीसरा दिन चलाया गया। इस दौरान उक्त रेलखंड पर चलने वाली सवारी गाड़ियों में किलाबंदी कर व्यापक स्तर पर टिकट जांच की गई।
GangRape: सारण में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
इन ट्रेनों में हुई सघन जांच
टिकट जांच अभियान के तहत गाड़ी संख्या 55110 छपरा कचहरी सवारी गाड़ी, 55109 थावे–छपरा कचहरी सवारी गाड़ी एवं 55116 कप्तानगंज–थावे सवारी गाड़ी सहित अन्य सवारी ट्रेनों में सघन जांच की गई।
इस अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/थावे श्री विशाल सिंह के नेतृत्व में टिकट जांच दल सक्रिय रहा। टीम में सईद अख्तर, राजेश सिंह, राजीव कुमार, अमित कुमार, सुधाकर मिश्रा, प्रकाश कुमार, प्रतिमा कुमारी एवं ममता कुमारी सहित कुल 8 टिकट जांच कर्मचारी शामिल थे। अभियान के दौरान 03 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने भी सहयोग प्रदान किया।
Crime News: सारण में हथियार के बल पर नाबालिग के साथ तीन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
82 यात्री पकड़े गए, ₹22,105 का जुर्माना
सघन टिकट जांच के दौरान बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे कुल 82 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से रेलवे राजस्व के रूप में ₹22,105 (बाईस हजार एक सौ पांच रुपये) का जुर्माना वसूल किया गया, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
टिकट काउंटरों पर दिखी भीड़
अभियान का असर यह रहा कि छपरा कचहरी–थावे रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं। इससे यह स्पष्ट हुआ कि सख्त जांच के कारण यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता बढ़ी है।
New Railway Line Project: छपरा–गोरखपुर रेलखंड पर तीसरी-चौथी रेललाइन निर्माण को मिली मंजूरी
यात्रियों से नियम पालन की अपील
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें, उचित और वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा ट्रेनों एवं स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने में रेलवे का सहयोग करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के सघन टिकट जांच अभियान जारी रहेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



