सारण लोकसभा सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित करें सरकार: चांदनी प्रकाश

छपरा: लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पूर्ण बहुमत से पारित होने के बाद छपरा की महिला नेत्री इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है. चांदनी प्रकाश ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित होना हम सबके लिए ऐतिहासिक और गौरव भरा पल है.
लंबे समय देश की महिलाओं को इसका इंतजार था, आज हमने महिला सशक्तिकरण के एक नए युग में प्रवेश किया है.
यह कानून लागू होने के बाद महिलाओं को भी लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में 33 फ़ीसदी आरक्षण मिलेगा. उन्होंने कहा कि मातृशक्ति सम्पूर्ण राष्ट्र की ताकत है. जिसके बिना भारत के नव निर्माण की कल्पना बेमानी है. उन्होंने कहा कि यदि आरक्षण लागू हो जाता है तो लोकसभा में 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी.
सारण लोकसभा सीट भी हो महिलाओं के लिए आरक्षित
इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने मांग करते हुए कहा कि सारण लोकसभा सीट को भी महिलाओं के लिए आरक्षित करना चाहिए ताकि यहां की महिला सदन मजबूती से अपने जिले का प्रतिनिधित्व करे और विकास में अपना योगदान दें.
वहीं बिहार की बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में 243 विधानसभा सीटें हैं जिसमें लगभग 80 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी जो अपने आप में बड़ी बात होगी.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति को पहचान है और हमें आरक्षण देकर अपने अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है.
महिलाओं ने पहले ही जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनी योग्यता साबित कर दी है. उन्होंने देश की देश की सभी महिलाओं को मैं बधाई देना चाहूंगी जो राजनीति में आगे आकर अपने क्षेत्र, अपने देश के लिए कुछ करना चाहती हैं. लोकसभा व विधानसभा में आरक्षण के लिए सालों से सदन में मुद्दा उठाया जा रहा था।
इस विधेयक के पास होने से महिलाओं को प्रत्यक्ष राजनीति में आगे आने और देश के लिए कुछ करने का बेहतर मौका होगा.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



