छपरा में लगेगा रोजगार मेला, सिर्फ 8वीं पास पर भी मिलेगी ₹12,000 सैलरी, रहना-खाना फ्री

छपरा: श्रम संसाधन विभाग, अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा द्वारा 25 अप्रैल 2025 को एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा कार्यालय परिसर (बाजार समिति के नजदीक, प्रेम नगर, कजारिया टाइल्स के सामने) में आयोजित होगा।
जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी ने बताया कि इस शिविर में Udyog Tech Ventures Pvt. Ltd. द्वारा Apprenticeship/ Machine Operator पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
पद की जानकारी:
- पद: Apprenticeship/ Machine Operator
- पात्रता: 8वीं से 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 30 वर्ष
- कार्यस्थल: बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश)
- चयन प्रक्रिया: साक्षात्कार के माध्यम से
- वेतन: ₹12,000/- प्रतिमाह
- सुविधाएं: फ्री रहने की सुविधा, सब्सिडाइज्ड खाना, कोई छिपा शुल्क नहीं, फ्री ज्वाइनिंग
शिविर में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड साथ लाना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण: इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। यह निबंधन ऑनलाइन पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। साथ ही, इच्छुक उम्मीदवार अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा से भी संपर्क कर सकते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



