जरूरतमंदों का राशन कार्ड बनवाने के लिए ई चांदनी प्रकाश ने की पहल

छपरा: शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को राशन कार्ड बनवाने के लिए छपरा नगर निगम की मेयर प्रत्याशी इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय राय से मुलाकात की. इस दौरान इंजीनियर चांदनी प्रकाश ने एसडीओ को आवेदन देते हुए शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए कैंप लगाकर राशन कार्ड बनवाने की मांग की. उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनो से वो नगर निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में जाकर लोगों की समस्याओं को जान रही है, लेकिन गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले बहुत सारे ऐसे हजारों परिवार बच गए हैं जो अभी तक राशन कार्ड से वंचित रह गए हैं.
ऐसे लोगों का कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है ताकि उनके जीवन यापन में कोई समस्या ना आये. चांदनी प्रकाश ने बताया बहुत जल्द ही छपरा नगर निगम के जरूरतमंद लोगों के लिए कैंप लगाकर राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी 45 वाट के लोगों के लिए स्पेशल कैंप लगाया जाएगा. इसके बाद जो भी मानक के अनुरूप होंगे उनका कार्ड बनवाया जाएगा.
मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए निःशुल्क कैम्प का होगा आयोजन
इसके अलावा चांदी प्रकाश नगर ने बताया कि छपरा नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए स्पेशल केम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के निशुल्क आंख जांच के साथ-साथ निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाएगा उसके लिए लोग अभी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
इसके अलावा सभी 45 वार्ड के लोगों के लिए वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन समेत सरकार की अन्य योजनाओं को लेकर स्पेशल कैंप लगाया जाएगा ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके. कैम्प सम्बंधित जानकारी के लिए 9234444068 पर कॉल या व्हाट्सअप करके निःशुल्क निबंधन करा सकते हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



