छपरा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सारण पुलिस ने अपराध और शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर जनवरी 2025 से सितम्बर 2025 तक पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने अभूतपूर्व कार्रवाई की। इस अवधि में कुल 11,368 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 1,20,937 लीटर शराब जब्त की गई।
अपराध नियंत्रण पर पैनी नजर
विशेष अभियान के तहत विभिन्न गंभीर मामलों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 161 हत्या के आरोपी, 788 हत्या के प्रयास के आरोपी, 60 दहेज हत्या, 70 लूट, 23 डकैती, 173 आर्म्स एक्ट, 178 अपहरण, 44 एनडीपीएस एक्ट, 30 बलात्कार, और 157 एससी/एसटी एक्ट के आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा 5469 अभियुक्तों को मद्यनिषेध कानून उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया।
वारंट अभियान के तहत 21,287 लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया जबकि 1,074 कुर्की आदेशों को भी अमल में लाया गया। यह दर्शाता है कि पुलिस ने न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी पर ध्यान दिया बल्कि लंबित मामलों को सुलझाने में भी तेजी दिखाई।
भारी मात्रा में जब्ती – शराब से लेकर हथियार तक
सारण पुलिस ने अभियान के दौरान देशी/विदेशी/स्प्रिट शराब के 1,20,936.755 लीटर, 107 देशी कट्टा/पिस्टल, 370 कारतूस, 557 बाइक/स्कूटी, 136 चार पहिया वाहन, और 256 बालू लदे ट्रक-ट्रैक्टर जब्त किए। इसके अलावा 351.42 ग्राम स्मैक, 183.77 किलोग्राम गांजा, 207 अपहृता, और ₹2.33 करोड़ की नकद राशि भी बरामद की गई। अभियान के दौरान 962 देशी शराब भट्टियों को ध्वस्त कर लगभग 8.15 लाख लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया।
आर्थिक कार्रवाई और जुर्माना वसूली
कानून व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के तहत जिले में ₹4.84 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा कई मामलों में वाहनों की जब्ती, नकली नोट, सोने-चांदी के आभूषण, गैस सिलेंडर, डीजल, मवेशी, लैपटॉप, हथियार और अवैध उपकरण भी बरामद किए गए।
असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नकेल
चुनाव पूर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 27,896 व्यक्तियों पर बीएनएसएस-126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई, 15,873 लोगों को बाउंड डाउन, 235 पर सीसीए-3 और 9 व्यक्तियों पर सीसीए-12 की कार्रवाई की है।
एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने कहा कि जिले में शराबबंदी, अपराध नियंत्रण और चुनावी शांति को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सभी थानों को निर्देश दिया गया है कि अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रखें ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अशांति न हो।
सारण पुलिस की यह कार्रवाई जिले में कानून के राज की सशक्त तस्वीर पेश करती है — जहां अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ सामाजिक शांति और निष्पक्ष चुनाव की तैयारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



