अब छपरा जंक्शन से चलेगी गोमती नगर एक्सप्रेस, यात्रियों को होगी सहूलियत
छपरा। छपरा कचहरी स्टेशन चलने वाली गोमती नगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस ट्रेन अब छपरा जंक्शन से होकर चलेगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने बदलाव किया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 15114/15113 छपरा कचहरी-गोमती नगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस का संचलन 24 नवम्बर, 2024 से छपरा जं. से/तक किया जायेगा। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस ट्रेन के संचालन से छपरा और गोमती नगर के बीच यात्रा करना और भी सुविधाजनक होगा।
छपरा जं. से 24 नवम्बर, 2024 से चलने वाली 15114 छपरा जं.-गोमती नगर एक्सप्रेस छपरा जं. से 18.50 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी 19.05 बजे पहुँचकर 19.10 बजे छूटेगी।
गोमती नगर से 24 नवम्बर, 2024 से चलने वाली 15113 गोमती नगर-छपरा जं. एक्सप्रेस छपरा कचहरी से 08.40 बजे पहुँचकर एवं 08.45 बजे छूटकर छपरा जं. 09.00 बजे पहुँचेगी।
यात्रियों के लिए लाभ:
- बेहतर कनेक्टिविटी: छपरा जं. और गोमती नगर के बीच यात्रा के समय में कमी आएगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
- समय की बचत: ट्रेन के समय में स्थिरता और नियमितता यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
- अधिक यात्रियों के लिए सुविधा: यह ट्रेन विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण होगी जो छपरा और गोमती नगर के बीच यात्रा करते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 29, 2026Siwanसीवान के सिसवन में खुलेगी नई चीनी मिल! जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू
- November 29, 2026छपराSonpur Mela Mitra: अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी सोनपुर मेले की हर जानकारी, AI सहायक ‘सोनपुर मेला मित्र’ करेगा मदद
- November 29, 2026बिहार‘अब पूरे खानदान से कोई रिश्ता नहीं’, पवन सिंह की भावुक पोस्ट ने मचाई हलचल
- November 28, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के आदिल हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा



