मैट्रिक परीक्षा में मां अम्बे कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

छपरा: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 में मां अंबे कोचिंग सेंटर, सेमरिया रिविलगंज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सफलता के उपलक्ष्य में कोचिंग सेंटर के संचालक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिमांशु कुमार बने टॉपर
कोचिंग के 25 छात्रों में 13 छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए। इनमें हिमांशु कुमार ने 456 अंक प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया और अपने माता-पिता एवं कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया।
उल्लेखनीय छात्र और उनके अंक:
- अनुष्का सिंह – 389
- नरगिस खातून – 388
- अनिका सिंह – 364
- विनीत राज – 353
- अब्दुल खान – 347
- सलोनी श्रीवास्तव – 347
- कुणाल कुमार सिंह – 341
- संदीप कुमार – 322
- राजलक्ष्मी सिंह – 322
- विशाल कुमार – 317
- सुहानी कुमारी – 317
- नौसाद अली – 315
सम्मान समारोह के दौरान नीरज कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को किताब भेंट कर प्रोत्साहित किया और कहा कि “किताबें सफलता की कुंजी होती हैं, इसलिए हमने छात्रों को सम्मानित करने के लिए किताबें दी हैं।”
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नीरज कुमार श्रीवास्तव को देते हुए कहा कि उनकी पढ़ाने की शैली बेहद आसान और प्रभावी रही, जिससे पढ़ाई में कोई कठिनाई नहीं हुई। इस सफलता के बाद कोचिंग सेंटर और छात्रों के परिवारों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी छात्रों की इस उपलब्धि की सराहना की।
Author Profile

Latest entries
छपराJune 5, 2026अब छपरा में निखरेगी कला की नई पीढ़ी, आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में मुफ्त प्रशिक्षण
छपराJune 5, 2026Chhapra Road Development: सारण DM ने ग्राउंड विजिट कर खैरा-बिन टोलिया सड़क निर्माण कार्य का लिया हिसाब
छपराJune 5, 2026छपरा बाईपास 6 लेन निर्माण में नहीं होगी देरी, जमीन मालिकों को जल्द मिलेगा मुआवजा
छपराJune 5, 2026सारण के 147 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर एक साल तक रोक, सैटेलाइट टाउनशिप पर कानूनी संकट



